अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-इस स्टाल पर से ले सकेंगे मुफ्त परामर्श और योग के टिप्स भी

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस बार एक स्टॉल ऐसा भी होगा जहां से आयुष से संबंधित मुफ्त परामर्श औऱ योग के टिप्स भी ले सकते हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2021 की शुरुआत हो रही है । अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस बार आपको यहां आयुष पद्धतियों से जुड़ा स्टॉल भी देखने को मिलेगा। इस स्टॉल पर आपको आयुष आहारों का स्वाद मिलेगा तो वहीं स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक आयुष आहारों की प्रदर्शनी भी मिलेगी, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को और मज़बूती देगी। साथ ही आयुष विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध से जुड़े विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श मिलेगा, योग की फ्री ट्रेनिंग और आयुष पद्धतियों से जुड़े सवालों के जवाब पर आकर्षक तोहफे भी मिलेंगे।

देश की आज़ादी के 75 वें वर्ष में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पर आयोजित आईआईटीएफ-2021, ‘आत्मनिर्भर भारत” की थीम पर केंद्रित होगा, जो 14 नवंबर से 27 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में चलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे होंगे। वहीं 19 से 27 नवंबर तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस स्टॉल पर आप आयुष आहारों का स्वाद ले पाएंगे, जिसमें हलवा घीक्वार, आंवले का मुरब्बा, गुलकंद, और यूनानी हर्बल टी जैसे अनेकों आयुष आहार शामिल हैं।

आयुष मंत्रालय द्वारा लगाए जाने वाले इस स्टॉल पर आपको आयुष चिकित्सकों से फ्री परामर्श मिलेगा, साथ ही पेशेवर योग ट्रेनर्स से योग सीखने का मौका भी मिलेगा जिसमें वाई ब्रेक ऐप के ज़रिए आपको ये बताया जाएगा कि कैसे व्यस्त जीवनशैली में आप सिर्फ 5 मिनट में कहीं पर भी योग कर के स्वस्थ रह सकते हैं।

प्रगति मैदान के हॉल नंबर 10 में लगने वाले इस स्टॉल पर आयुष संबंधी प्रश्नोत्तरी भी रखी गई है, जिसका जवाब देने पर आपको आयुष आहारों के पैकेट पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। साथ ही आयुष प्रणालियों पर हुए अनुसंधान और रिसर्च से जुड़ी जानकारियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इस आयोजन का उद्देश्य निवेश और देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। देश और दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र देने के लिए आयुष मंत्रालय ने इस वर्ष आयुष आहारों पर विशेष फोकस किया है। इसके साथ आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी, सोआ-रिग्पा और सिद्ध से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026