illeagal arms-अवैध हथियारों की महिला तस्कर, 200 हथियारों की कर चुकी सप्लाई

illeagal arms

illeagal arms-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से उम्दा किस्म की 10 पिस्टलें बरामद की गई हैं। यह दिल्ली में एक गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने आईं थीं। पूछताछ में पका लगा है कि इन्होंने अब तक 200 अवैध हथियार सप्लाई कर दिया है। आगरा का एक हथियार डीलर इन महिलाओं को हथियार की तस्करी में इस्तेमाल कर रहा था।

illeagal arms lady traffickers

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजी एस धालीवाल के मुताबिक पकड़ी गई महिला तस्करों की पहचान विकांसा और चंचल के रूप में हुई है। इन्हेंं डीसीपी आलोक कुमार की देखरेख में एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने महरौलीबदरपुर-सुरज कुंड रोड से गिरफ्तार किया। बरामद पिस्टल मध्य प्रदेश के खरगोने से लाई गईं थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार सप्लाई का काम उन्हें मथुरा निवासी सोनू चौधरी नाम के शख्स ने दिया था। उन्हें सोनू के निर्देश पर पिस्टल दिल्ली के किसी शख्स को सप्लाई करना था। इसके बदले उन्हें 10 हजार रु मिलने थे।

पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले दो साल से अवैध हथियार तस्करी में लिप्त हैं और अब तक 200 हथियार सप्लाई कर चुकी हैं। चंचल पहले छतीसगढ़ में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। वह 32 साल की जबकि विकांसा 23 साल की उम्र की हैं। हथियार तस्करी में महिलाओं का इस्तेमाल पुलिस की धर पकड़ से बचने के लिए किया जाता है। इन्हें हथियार देने वाले से हथियार लेकर उसे गैंगस्टर तक पहुंचाना होता है। इस काम के लिए उन्हें चंद हजार रु मिल जाते हैं। मौजूदा केस में पकड़ी गई महिलाओं को 10 हजार रु मिलने थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026