विश्व रंगमंच दिवस कैसे, कब और क्यों मनाया जाता है

👁️ 509 Views

पूरी दुनिया 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाती है। क्या आपको पता है कि यह कैसे कब औऱ क्यों मनाया जाता है। लेकिन इतना तो आपको पता है कि हमारे देश में कई बड़े सितारे रंगमंच की दुनिया यानि कि थियेटर से ही आए हुए हैं। फिर बात चाहे मनोज वाजपेयी, नसीरूद्दीन शाह या पंकज त्रिपाठी की क्यों ना हो। नाटक, नौटंकी, रंगमंच, थियेटर…!!! जो जी चाहे कह सकते हैं। यह मनोरंजन का सबसे पुराना माध्यम है। पहले सिनेमा नहीं होता था, एंटरटेनमेंट के लिए लोगों के पास थियेटर ऑप्शन था। हमारे पूर्वजों के समय से आजतक ये थियेटर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

पूरी दुनिया में विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) का अपना अलग ही स्थान है. हर साल 27 मार्च को, विश्व रंगमंच दिवस का आयोजन किया जाता है. पूरी दुनिया में रंगमंच (थिएटर) को अपनी अलग पहचान दिलाने के लिए वर्ष 1961 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान ने 27 मार्च के दिन विश्व रंगमंच दिवस मनाने की नींव रखी। इस दिन पूरी दुनिया के कई देशों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रंगमंच से जुड़े कलाकार अलग-अलग समारोह का आयोजन करते है।

विश्व रंगमंच दिवस पहली बार अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) द्वारा वर्ष 1961 में 27 मार्च को मनाया गया था। उसी दिन से आज तक यह दिन मनाया जाता रहा है। लोग दुनिया भर के स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन करके विश्व रंगमंच दिवस मनाते हैं। विश्व रंगमंच दिवस पर एक वैश्विक संदेश फैलाया जाता है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (आईटीआई) के दुनिया भर में 91 से अधिक केंद्र हैं। विश्व रंगमंच दिवस स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिन को मनाने को बढ़ावा देता है। 

इस अवसर पर किसी एक देश के रंगकर्मी द्वारा  विश्व रंगमंच दिवस के लिए आधिकारिक सन्देश जारी किया जाता है।1962 में फ्रांस के जीन काक्टे पहला अन्तर्राष्ट्रीय सन्देश देने वाले कलाकार थे। वही 2002 में, भारत के गिरीश कर्नाड, जो एक मशहूर रंगकर्मी रह चुके हैं, को भी यह उपलब्धि हासिल हुई।

ऐसा माना जाता है कि पहला नाटक एथेंस में एक्रोप्लिस में स्थित थिएटर ऑफ़ डायोनिसस में आयोजित हुआ था। यह प्ले पांचवीं शताब्दी के शुरुआती दौर में माना जाता है. इसके बाद, थिएटर इतना मशहूर हुआ कि पूरे ग्रीस में थिएटर बहुत तेज़ी से फैला। 

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) मनाने का उद्देश्य लोगों में थिएटर को लेकर जागरुकता लाना और थिएटर की अहमियत याद दिलाना है लंबे समय से थिएटर मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करते रहे हैं। विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 27 मार्च को लोगो में यही जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट इसी दिन एक कांफ्रेंस करता है जिसका मकसद एक थिएटर कलाकार का चयन करना होता है जो लोगो को एक ख़ास मैसेज देता है। इस सन्देश का लगभग 50 भाषाओं में अनुवाद किया जाता है जो है जो दुनियाभर के अखबारों में छपता है

क्या आपको भी शौक है-https://amzn.to/3TFZS9r

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) मनाने का उद्देश्य लोगों में थिएटर को लेकर जागरुकता लाना और थिएटर की अहमियत याद दिलाना है। लंबे समय से थिएटर मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करते रहे हैं। विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 27 मार्च को लोगो में यही जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट इसी दिन एक कांफ्रेंस करता है जिसका मकसद एक थिएटर कलाकार का चयन करना होता है जो लोगो को एक ख़ास मैसेज देता है। इस सन्देश का लगभग 50 भाषाओं में अनुवाद किया जाता है जो है जो दुनियाभर के अखबारों में छपता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026