गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण में हिस्सा लेने वाले जवानों से कहीं कई अहम बातें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान’ के तहत आज केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के गुरुग्राम स्थित परिसर में पीपल के पौधे का रोपण किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि मैं हमारे सशस्त्र बलों के वीर जवानों का अभिनंदन करता हूँ और उन्हें बधाई देता हूँ जो देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने वाले इस विशाल अभियान के माध्यम से देशभर में 1.37 करोड़ से अधिक लंबी आयु वाले वृक्षों के पौधे लगा रहे हैं।

 केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल देशभर के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा तथा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  अमित शाह ने इस महामारी में जान गँवाने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 31 कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के इतिहास में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया एक बड़े संकट का सामना कर रही है। वर्षों के इतिहास में इस तरह की महामारी का जिक्र नहीं मिलता है और आज पूरे विश्‍व में कोरोना महामारी मानव जीवन के अस्तित्व से लड़ाई कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस जंग को अच्छी तरह से लड़ रहा है। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जब बड़े से बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ चरमरा गयीं वहीं घनी आबादी वाले देशों में से एक हमारे देश में जहां स्वास्थ्य सेवाओं का आधारभूत ढांचा अन्य विकसित देशों की तुलना में सशक्त नहीं था तो सबके मन में आशंकाएं थीं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भारत जैसा देश कैसे लड़ेगा। किंतु आज पूरी दुनिया देख रही है कि कोरोना के खिलाफ समग्रविश्व में सफलता से जंग यदि कहीं लड़ी गई है तो वह भारत के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ी गई है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि दुनिया भर में इस जंग से सरकारें लड़ी हैं किंतु भारत में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारों और एक-एक व्यक्ति इस लड़ाई में साथ खडा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में ‘एक जन, एक मन, एक राष्ट्र’ के सूत्र को चरितार्थ करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में हम अच्‍छे मुकाम पर खड़े हैं। कहीं डर का माहौल नहीं है, इसके खिलाफ लड़ने का जज्बा है, पराजित करने का हौसला है और मैं कहना चाहता हूं कि इस जंग से लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों की याद में एक बहुत बड़ा स्मारक दिल्ली में बनाया गया है जो हमेशा जनता को उनके बलिदान की याद दिलाता है।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे पुरखों का कहना था कि प्रकृति का दोहन करना चाहिए प्रकृति का शोषण नहीं करना चाहिए। वेद काल में ऋषि-मुनियों द्वारा बनाए गए इस संतुलन को भौतिकवादी विचारधारा ने तोड़ा इसीलिए आज जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे सामने खड़े हैं। इस संकट से हमें वृक्ष ही बचा सकते हैं इसलिए हमारे पुरखों ने सभी ग्रंथों में वृक्ष के महत्व को समझाया है।  अमित शाह ने कहा कि वृक्षों की मानव जीवन में महत्ता को दर्शाने वाले मत्स्य पुराण के निम्न सूत्र को अभियान का मूल मंत्र बनाया गया जिससे कि बल कर्मियों और उनके माध्यम से समाज में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता और चेतना जाग्रत हो

दशकूपसमावापीदशवापीसमोह्रदः।

दशह्रदसमोपुत्रोदशपुत्रसमोद्रुमः।।

(एक जलकुंड दस कॅुए के समान है, एक तालाब दस जलकुंडों के बराबर है, एक पुत्र का दस तालाबों जितना महत्व है और एक वृक्ष का दस पुत्रों के समान महत्व है।)

उन्होंने सभी जवानों से अपील की कि जब तक लगाने वाले व्‍यक्ति से वृक्ष बड़ा न हो जाए तब तक उसका ध्यान रखा जाए, उसके बाद वह वृक्ष पीढ़ियों तक हमारा ध्यान रखेंगे।  अमित शाह का कहना था कि इससे जीवन भी पल्लवित और सुगंधित होगा। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है और प्राण वायु के बगैर शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है।  अमित शाह ने कहा कि आक्सीजन देने की क्षमता, मौसम की अनुकूलता और आयु को ध्यान में रखते हुए इस महाअभियान के लिए पीपल,जामुन,नीम,वट और बरगद जैसे पेड़ों का चयन किया गया है।


Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जनता और पुलिस आमने-सामने: मगध की लोक संवाद गोष्ठी में उठीं स्थानीय समस्याएं | क्या AI अदालतों के फैसले करेगा? न्यायपालिका के नए नियम और नागरिकों के अधिकारों को समझिए | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन |
06-06-2026