Hajaribagh news-यदि आप हजारी बाग जा रहे हैं या वहां हैं तो इस जगह को देखना मत भूलिएगा। हजारीबाग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हो सकता है आप देख चुके हों। हमने पहले इस सेंचुरी के बारे में सारी जानकारी आपको दी थी। इस बार हजारीबाग के इस नए जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए हजारीबाग के इस जगह पर जब आप पहुंचेंगे तो सुंदरता का अद्भुत अहसास होगा। पोस्ट में दिए गए वीडियो लिंक से यहां का दृश्य भी देख सकते हैं।
Hajaribagh news-चारो तरफ हरियाली और बीच में खूबसूरत ठहरने की जगह
अगर आप कभी हजारीबाग वन्य जीव उद्दयान में गए हैं तो जिस जगह के बारे में हम बताने जा रहे हैं वो यहां से ज्यादा दूर नहीं है। वन विभाग ने वन्य प्राणी उद्यान को ध्यान में रखते हुए इसे भी विकसित किया है। इस जगह का नाम सर्पलानी है। सर्पलानी में एक बेहद खूबसूरत गेस्ट हाउस बनया गया है। चारो तरफ घने जंगल की हरियाली के बीच बना ये गेस्ट हाउस किसी सुंदर हिल स्टेशन का अहसास दिलाता है।
मुख्य मार्ग की चिल्ल पौं से दूर बनाए गए इस छोटे से पर्यटक स्थल को अभी जनता के लिए नहीं खोला गया है। मगर वन विभाग के मुताबिक जल्द ही यहां भी वन्य प्राणी उद्यान की तरह पर्यटकों को रहने के लिए कॉटेज आदि उपलब्ध करा दिया जाएगा। झारखंड जहां वन की बहुतायत है वहां इस तरह के छोटे पर्यटक स्थल केवल झारखंड के ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल हैं।
यह भी देखें-
- LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA
- Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़?
- Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें
- Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा?
- कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर













