हार्दिक पांड्या पापा बने, किया ये फोटो शेयर

hardik baby

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक के परिवार में नन्हें मेहमान के आगमन पर उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय करती दिख रही थीं। 


 हार्दिक ने बेटे का हाथ थामे एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ क्र‍िकेटर ने बेटे के आने की खुशी जाहिर की है। इसके पहले उन्होंने नताशा संग फोटो शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा था, ‘कमिंग सून।’

वैसे, नताशा और हार्दिक ने फैन्स को ये हिंट पहले ही दे दिया था कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था- ‘मॉम टु बी नताशा भी इस खास लम्हे को लेकर उत्सुक हैं।’मालूम हो हार्दिक पांड्या ने नताशा से सगाई करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद लॉकडाउन में दोनों की शादी एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसे भी देखकर लोग शॉक्ड रह गए थे, इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर भी शेयर की थी। बता दें, नताशा शादी से पहले ही प्रग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंसी पीरियड में नताशा और हार्दिक ने साथ में पूरा टाइम स्पेंड किया। दोनों को लॉकडाउन का पूरा फायदा मिला। वो सोशल मीडिया पर खूब सारी फोटोज भी शेयर किया करते थे। 
 क्रिकेट इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत से भी कई सारे लोगों ने हार्दिक और नताशा को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

https://www.instagram.com/p/CDQx8yCF-SX/
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
04-11-2026