Grapes benefits in Hindi-Grapes यानि अंगूर का गुच्छा खाने में किसे अच्छा नहीं लगता। इनमें पाई जाने वाली खूबियों की वजह से ही इसे फलों की रानी कहा जाता है। काले, हरे और लाल रंग वाला ये फल सेहत के लिए भी कई तरह से लाभकारी है। यहां हम बताने जा रहे हैं आपको Grapes के फायदे
Grapes (अंगूर) के फायदे
अंगूर में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं इसका लाभ न्यूरोडीजेनेरेशन को रोकने और सूजन को कम करने में हो सकता है। कैल्शियम, मैगनीज और पोटाशियम की मौजूदगी की वजह से यह मानसिक स्वास्थय को भी लाभ पहुंचाता है।
- JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड
- आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें
- WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी?
- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित
- सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार
दिल, हड्डी और त्वचा को भी Grapes (अंगूर) से होते हैं लाभ
अंगूर में मौजूद यौगिक हाइ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राल को कम करता है। इससे दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं। हालांकि यह फल काफी मीठा होता है मगर इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम स्तर तक होता है इसलिए इसे डायबिटीज में भी खाया जा सकता है। इसमें मौजूद यौगिक हाइस शुगर से सुरक्षा करते हैं। इसमें कई ऐसे खनिज होते हैं जो हड्डियों के लिए काफी आवश्यक होते हैं। पोटेशियम, मैगनीज, विटामिन बी औऱ सी ऐसे ही तत्व हैं। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है। यह बालों के विकास को भी लाभ पहुंचाता है।
Grapes के फायदे मोटापा से पीड़ित लोगों को भी मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कम करने में भूमिका अदा करता है। पानी और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से कब्ज दूर करने में भी इससे मदद मिलती है और इसमें पाया जाने वाला मेलाटोनिन अच्छी नीद में मदद करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।





