Gautam adani net worth-अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी अंबानी से सिर्फ इतने ही पीछे

gautam adani net worth

Gautam adani net worth-गौतम अडानी की संपत्ति में अचानक बड़ी उछाल देखी गई है। दुनिया के सबसे अमीर 20 लोगों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी का नेटवर्थ 66.7 बिलियन के पार पहुंच चुकी है। शेयर बाजार की तेजी गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रही है। हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गौतम अडानी के पक्ष में फैसला आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी।

Gautam adani net worth

इस साल जनवरी में हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई थी और उनका नेटवर्थ घट गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उनकी कंपनी के शेयरों के दाम तेजी से बढ़े। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी के चलते गौतम अडानी की संपति में जोरदार उछाल आया है। उनकी दौलत में एक दिन में 1 लाख करोड़ की बढ़ोत्तरी देखी गई।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार हिंडनबर्ग(Hindenburg) द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही एक यूएस एजेंसी ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी। अमेरिकी एजेंसी इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प(DFC) ने यह निष्कर्ष निकाला है कि हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोप प्रासंगिक नहीं हैं।

इसी खबर के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरीकी सरकार अडानी के खिलाफ हिडनबर्ग रिसर्च के कारपोरेट धोखाधड़ी के आरोप को गलत मानती है। गौतम अडानी 16 साल की उम्र में साइकिल से घर घर जाकर कपड़े और साड़ियां बेचा करते थे।

घर से 10 रु लेकर निकले अडानी ने मुंबई में हीरा कारोबारी के यहां नौकरी की। अब वह लग्जरी कारों और जेट एयरवेज के मालिक हैं। दुनिया के 20 अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी 15 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं। साफ है कि अडानी अंबानी से सिर्फ दो पायदान पीछे रह गए हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026