shahrukh khan net worth-शाहरुख खान की कमाई जान लीजिए, एक दिन में मिलते हैं इतने पैसे

shahrukh khan net worth

shahrukh khan net worth-शाहरुख खान करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। पिछले कुछ सालों में ना केवल उनकी लोकप्रियता में बेतहाशा इजाफा हुआ है बल्कि उनकी कुल नेटवर्थ भी काफी बढ़ी है। बताया जा रहा है कि पिछले एक दशक में उनकी नेटवर्थ में 300 फीसदी का इजाफा हुआ है। बिजनेस फिल्में और ब्रांड एंड्रोस्मेंट से उनकी मोटी कमाई होती है।

shahrukh khan net worth-मौजूदा नेटवर्थ

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में उनका कुल नेटवर्थ 6300 करोड़ का है। बताते हैं कि सलमान औऱ आमिर से भी ज्यादा शाहरुख की संपत्ति है। बिजनेस टाइम्स के अनुसार साल 2010 में शाहरुख की संपत्ति 1500 करोड़ की थी। वह 10 मिनट के डांस परफारमेंस का 5 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। आजकल बताया जाता है कि वो इसके लिए 8-10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

साल 2010 से 2023 यानि 13 साल में उनकी कुल नेटवर्थ में 320 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। यह 1500 करोड़ का 4.2 गुना की बढ़ोत्तरी है। 2010 में शाहरुख एक ब्रांड एंड्रोसमेंट के लिए 7 करोड़ रुपये और मूवी के लिए 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। उनका रियल एस्टेट निवेश 650 करोड़ का था। साल 2023 में शाहरुख ने पठान, जवान जैसी फिल्में और अन्य माध्यम से 400 करोड़ की कमाई की है।

किंग खान से सिर्फ पठान से ही 200 करोड़ की कमाई कर ली थी। जवान के लिए भी उन्होंने लगभग इतनी ही फीस ली थी। बताया जाता है कि मौजूदा समय में वह 10 करोड़ रुपया हर रोज कमाते हैं। यह कमाई ब्रांड एंड्रोसमेंट, डील्स, शोज, बिजनेस, फिल्में आदि से होती है। उनकी सबसे मंहगी चीजों में मुंबई वाला उनका बंगला मन्नत है। इसकी मौजूदा कीमत 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय |
12-08-2026