दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बिरयानी का ढाबा चलाने वाला कुख्यात गैंग का शार्प शूटर , वीडियो भी देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के कुख्यात नासिर गैंग का शूटर बिरयानी का ढाबा चला रहा था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इमरान दिल्ली के कुख्यात नासिर गैंग का शूटर है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया के मुताबिक नारकोटिक्स सेल ड्रग सप्लायर औऱ राजधानी में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में एस आई रवि सैनी को सूचना मिली की बदमाश इमरान काशमीरी गेट बस अड्डे के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी जे एन झा की देखरेख में  इंस्पेक्टर राम मनोहर के नेतृत्व में एसआई रवि सैनी, हवलदार रमेश और कांस्टेबल सुनील की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध हालात में बुलेट मोटरसाइकिल से आए इमरान को दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद हुए। तलाशी में बुलेट के साइड बाक्स से भी एक देशी तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में इमरान ने पुलिस को बताया कि उसने गोतम नगर में छोटा मोटी बदमाशी के साथ अपराध की दुनिया में प्रवेश किया। साल 2004 में वह उस्मानपुर में एक शख्स पर हमले के आरोप में गिरफ्तार हुआ। 2015 मेे उसने मुस्तफाबाद में एक महिला की हत्या की। इसके बाद भी उसने कई वारदातों को अंजाम दिया और कुख्यात गैंगस्टर नासिर का शूटर बन गया। इमरान शादी शुदा है और जाहिद बिरयानी के नाम से ढाबा भी चलाता है।

वीडियो देखें-

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Signal Backup Key Scam: क्या Signal भी अब सुरक्षित नहीं? इस एक गलती से हैकर्स पढ़ सकते हैं आपकी निजी चैट | अहंकार आपकी जिंदगी से क्या-क्या छीन सकता है? शास्त्र बताते हैं भगवान की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग | जॉर्जिया मेलोनी की नेट वर्थ कितनी है? जानिए इटली की प्रधानमंत्री की सैलरी, परिवार, उम्र और लाइफस्टाइल | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग संकेत | सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत | साइबर ठगी में बैंक अकाउंट फ्रीज कैसे होता है? पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई से समझिए पूरी प्रक्रिया | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर |
30-06-2026