दिल्ली में कमरे के किराए में हिस्सेदारी को लेकर दो की हत्या

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में कमरे के किराए में हिस्सेदारी को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई। मारे गए लोग आरोपी कातिल से लाकडाउन के दौरान की किराए में हिस्सेदारी मांग रहे थे। आरोपी लॉकडाउन के दौरान कमरे में रहने की बजाय अपने गांव चला गया था इसलिए वह किराए की रकम में अपना हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं था।

पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक पूरोहित के मुताबिक 31 अगस्त की रात सूचना मिली की रघुबीर नगर के मकान नंबर डी-17 में दो लोगोंं की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मौके से मकान में रह रहे अजाम औऱ आमिर हसन की लाश बरामद की गई। लाश पर चाकू से गोदने के निशान थे। पूछताछ करने पर पता लगा कि दोनो इस घर में 1994 से रहते थे। उनके साथ एक 22-23 साल का युवक साकिर भी रहता था। कत्ल के बाद से वह फरार था। यह लोग रेहड़ी पर लहसुन बेचा करते थे।

यह भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बिरयानी का ढाबा चलाने वाला कुख्यात गैंग का शार्प शूटर , वीडियो भी देखें

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बिरयानी का ढाबा चलाने वाला कुख्यात गैंग का शार्प शूटर , वीडियो भी देखें

प्रारंभिक जांच के बाद संदिग्ध साकिर की तालश शुरू हुई। उसकी तलाश के लिए एसीपी राजेन्द्र भाटिया की देखरेख में इंस्पेक्टर गुसेवक सिंह और अरविंद के नेतृत्व में  एएसआई नरेश, हवलदार राजेश, दिनेश औऱ कांस्टेबल कुलदीप की टीम बनाई गई। साकिर की तलाश में पुलिस की एक टीम को अमरोहा भेजा गया जहां से साकिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता लगा कि साकिर इस साल के शुरू में अपने गांव चला आया था। 4 महीने बाद वह 15 दिन पहले वापस दिल्ली आया तो उसके रूम मेट अजाम और आमिर उससे किराए का हिस्सा मांगने लगे। वह उन दिनों का किराया भी मांग रहे थे जब साकिर दिल्ली में था ही नहीं। साकिर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी को लेकर तीनो में झगड़ा हुआ औऱ मारे गए अजाम और आमिर ने साकिर को अपशब्द कह डाले। इसी को लेकर साकिर ने दोनो पर चाकू और चापर से हमला कर उन्हें मार डाला। इसके बाद वह गांव भाग गया।

वीडियो देखें-

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026