सुशांत केस पर सीबीआई के पूर्व अधिकारी ने कह दी है बड़ी बात।देखिए वीडियो इंटरव्यू

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी जिस तरह और जिन हालातो में सीबीआई जांच के लिए सौंपी गई वह काफी चुनौती भरा है। सुशांत सिंह राजपूत केस में वैसे सीबीआई जी जान से जुटी हुई है लेकिन उसके हाथ क्या आएगा यह एक बड़ा सवाल है। सुशांत ,सिंह राजपूत की हत्या हुई, सुशांत ने आत्महत्या की या सुशांत हनी ट्रैप के शिकार हुए या फिर ड्रग तस्करों का शिकंजा सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर भारी पड़ा ? इस तरह के सैकड़ो सवाल हैं जिनके जवाब दुनिया भर में सुशांत के फैन, उनका परिवार औऱ खुद जांच एजेंसियां जानना चाहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में इंडिया विस्तार ने उपरोक्त सवालों का जवाब तलाश करने की कोशिश की है सीबीआई के एक पूर्व अधिकारी से। सीबीआई के यह पूर्व अधिकारी एन एस खरायत सहायक निदेशक के पद से रिटायर्ड हैं। सुशांत जैसे बड़े सारे केस की जांच के हिस्सा भी रहे हैं औऱ करीब से देखा भी है।

एन एस खरायत का पूरा वीडियो इंटरव्यू

इस बीच सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के जीजा ने रिया के इंटरव्यू को ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद पीआर एक्सरसाइज करार दिया है।

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग में लिखा- ‘इंटरव्यू में उनकी टोन को देखकर हैरान था। उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब और सच को जानने की इच्छा जाहिर नहीं की। पूरा आइडिया यही था कि उन्हें एक प्लेटफॉर्म मिला, जहां वह कहानी सुना सकीं।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद यह सब किया गया। शायद कुछ बड़े ‘आकाओं’ के नाम सामने आ सकते हैं और ‘चमचों’ ने अपने आकाओं को बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है?’

आपको बता दें कि शनिवार को भी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने दोबारा करीब 7 घंटे पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया सीबीआई के कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। लिहाज़ा आज यानि रविवार को भी रिया को CBI ने तालाब किया है। रिया CBI ऑफिस पहुँच चुकी है और पूछताछ जारी है. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी तक एक रहस्य बनी हुई है। सुशांत की मौत के पीछे का सच सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है। 70 दिन बीत जाने के बाद भी मौत से जुडा कोई सुराग सामने नहीं आया है.

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
03-09-2026