cyber crime syndicate के चार लोग पकड़े गए, देश भर में सौ करोड़ के साइबर अपराध में शामिल

cyber crime syndicate

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के साइबर यूनिट ने cyber crime syndicate का पर्दाफाश किया है। cyber crime syndicate में शामिल चार लोग पकड़े गए हैं। इनसे देश भर में करीब 100 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। देश भर में दर्ज 34 एफआईआर में इनके शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इनसे कई मोबाइल फोन और फर्जी खाते भी बरामद किया है।

cyber crime syndicate का इस तरह हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक एक कारोबारी को एक फर्जी ऑनलाइन निवेश वेबसाइट http://fxprovip.com. के माध्यम से 48.35 लाख की चूना लगाया गया। कारोबारी की शिकायत पर एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी और इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में एसआई राकेश मलिक, महिला एसआई भाग्य श्री, एएसआई संदीप त्यागी, संजय, हेडकांस्टेबल सचिन, कपिल, अक्षय, विकास, भूपेन्द्र, आनंद, मोहित तोमर, कांस्टेबल आशीष और महिला सिपाही ममता की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने पंजाब के लुधियाना से सनी मिश्रा, कुलदीप कुमार, गौरव और सुमित प्रधान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम को निकालने के लिए गरीब लोगों के खातों का इस्तेमाल किया जाता था। सुमित प्रधान एक बैंक में कार्यरत है। उसकी मदद से कई फर्जी खाते खुलवाए गए थे।

आरोपी नेटवर्क से जुड़े 23 से अधिक बैंक खातों का पता चला है। आरोपियों के व्हाट्सएप डेटा से 24 और संदिग्ध म्यूल खातों का पता चला है। उनकी पुष्टि के प्रयास जारी हैं। इनमें से कई ट्रेडिंग वेबसाइटों से जुड़े पाए गए और लेयरिंग और नकद निकासी के लिए इस्तेमाल किए गए।

आरोपियों को पकड़ने और और सबूत इकट्ठा करने के लिए एसआई राकेश मलिक, हेडकांस्टेबल कपिल, अक्षय और विकास की एक फील्ड यूनिट को लुधियाना, पंजाब भेजा गया। स्थानीय लोगों के वेश में, हवलदार अक्षय सोलंकी ने संदिग्धों के घरों पर गुप्त रूप से निगरानी की और छापे मारे। इस बीच, टीम के बाकी सदस्य साइबर सेल कार्यालय में तैनात रहे ताकि वास्तविक समय में समन्वय और सहायता प्रदान की जा सके।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026