दिल्ली पुलिस के पांच ऐप आपके बड़े काम के, जानिए इनके बारे में सबकुछ

👁️ 471 Views

दिल्ली पुलिस के कई ऐप ऐसे हैं जो हम सबके लिए मददगार हो सकते हैं। खासकर तब जब हम किसी कानूनी मदद की इच्छा रखते हों। दिल्ली पुलिस के ऐप के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए खासकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण ऐप जो आपके कई जरूरतों में काम आएगी। पुलिस आजकल अपने हेल्पलाइन नंबर और ऐप के बारे में लोगो से जानकारी ले रही है। आइए आपको दिल्ली पुलिस के पांच महत्वपूर्ण ऐप के बारे में जानकारी देते हैं।

दिल्ली पुलिस का तत्पर

दिल्ली पुलिस का वन टच ऐप है तत्पर। यह काफी महत्वपूर्ण भी है। आपात सेवा, वाहन चोरी, ई-एफआईआर, गुमशुदगी की तलाश के साथ ही ट्रैफिक एलर्ट की जानकारी भी इस ऐप के जरिए मिलती है। इसके अलावा कई अन्य जानकारियां भी इस ऐप पर उपलब्ध हैं।

हिम्मत प्लस दिल्ली पुलिस का महत्वपूर्ण ऐप

यह ऐप कैब में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ऐप के जरिए संदेश आनन फानन में पुलिस मुख्यालय में पहुंच जाता है जहां से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस तत्काल पीड़िता तक पहुंच जाती है।

सीनियर सिटीजन

बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस के इस ऐप को विकसित किया गया है। इस ऐप पर पुलिस को कॉल करने की जरूरत नहीं होती। ऐप पर टच करते ही पुलिस मौके पर पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/why-is-this-class-of-delhi-police-jawan-again-in-discussion-know-in-detail/

मोटर वाहन थेफ्ट ऐप

इस ऐप पर वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है। इसका विवरण जिप नेट पर चला जाता है, जिससे पुलिस को वाहनो की तलाशी में आसानी होती है।

लॉस्ट रिपोर्ट

इस ऐप का प्रयोग दस्तावेज समेत अन्य सामान के गुम हो जाने पर किया जाता है। इस पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद थाने जाने की जरूरत नहीं होती।

इनके अलावा कई हेल्प लाइन नंबर भी हैं जो जरूरत पड़ने पर काम आ सकते हैं इनमें पुलिस, अग्नि शमन और एंबूलेंस की मदद के लिए 112, बुजुर्गों की मदद के लिए 1291, किसी गुप्त सूचना देने के लिए 1090, ठगी की सूचना के लिए 1930 और बच्चों की सूचना के लिए 1098 प्रमुख हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026