Fake currensy: नकली नोट का जखीरा वाया नेपाल, बांगलादेश पहुंच रहा है दिल्ली में

नकली नोट का जखीरा वाया नेपाल या बांगलादेश दिल्ली में पहुंचाया जा रहा है। यह खुलासा नकली नोट के पकड़े गए एक तस्कर से पूछताछ में हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस तस्कर को सराय कालेखां बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच सौ रुपये की शक्ल के 2.98 लाख कीमत के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम को नकली नोट के बारे में सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा पर बसे मोतिहारी के रास्ते नकली नोट की तस्करी हो रही है। जांच में पता लगा कि रसूल आजम नाम का शख्स नकली नोट तस्करी का सिंडिकेट चला रहा है। 7 जनवरी को सूचना मिली की रसूल दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे के पास नकली नोट की खेप के साथ आएगा सूचना के आधार पर एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर के नेतृत्व में एकआई रंजीत सिंह, संजीव कुमार, हेडकांस्टेबल अमित, देवेन्द्र डबास, कांस्टेबल हरविंदर, सचिन और शिशुकांत की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर रसूल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता लगा कि रसूल रसूल ने तीन लाख रु कीमत के नोट नेपाल से मंगाए थे। यही खेप सप्लाई करने वह दिल्ली आया था। रसूल पहले साल 2008 में भी नकली नोट के साथ गिरफ्तार हो चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से इसी धंधे में लग गया। इसके बाद साल 2011 में वह अपने एक साथी के साथ कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़ा। नोटबंदी के बाद कुछ दिनो तक नकली नोट की तस्करी पर लगाम लगा था मगर तस्कर सिंडिकेट फिर से सक्रिय हो गया है। रसूल से पूछताछ में पता लगा है कि बाजार में बिल्कुल असली से दिखने वाले नकली नोट तस्करी किए जा रहे हैं। संदेह है कि पिछले चार साल से नकली नोटों के सप्लायर फिर से सक्रिय हो गए हैं।

विभिन्न मामलों की जांच में पता लगा कि पाकिस्तान से चला नकली नोट खाड़ी देशों के माध्यम से पहले नेपाल या बांगलादेश लाया जाता है वहां से भारत में सप्लाई की जाती है।

       

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026