ईडी ने लिया गौतम थापर की कंपनी के खिलाफ एक्शन, यहां की जमीनें अटैच

ईडी
👁️ 579 Views

ईडी ने एक कंपनी के उतराखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा  में मौजूद 678 करोड़ रपये की जमीन कुर्क की है। यह जमीन गौतम थापर के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनी अवंता ग्रुप से संबंधित थीं। इसकी तस्वीरें आप दिए गए वीडियो लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं। 19 अगस्त 2019 को, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को उन निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया था, जिनका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संभावित प्रभाव पड़ा था।

ईडी को मिले थे ये सबूत

 सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा किए गए खुलासे से पता चला कि कंपनी की संपत्ति और देनदारियों को काफी कम करके दिखाया गया है। कुछ ऐसे लोन के लिए कंपनी को गारंटर बनाया गया था, जिन्हें बिना उचित अनुमति के तुरंत कंपनी से बाहर कर दिया गया था। कंपनी को लोन देने वाले बैंको को इस बारे में पता लगा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, सीबीआई ने 22 जून 2021 को आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मेसर्स सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड, गौतम थापर, के एन नीलकंठ, माधव आचार्य, बी हरिहरन, ओमाकर गोस्वामी और अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति के खिलाफ बैंकों के संघ पर 2435 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।

  एफआईआर के आधार पर, ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत जांच शुरू की और जांच के दौरान, पहले दो अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए गए थे, जिसमें 14.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। कंपनी के एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी माधव आचार्य को भी इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उनके और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल पाए गए थे।

 ईडी द्वारा की गई आगे की जांच में पता चला कि 1307.06 करोड़ रुपये ऋण लेकर और अपने फंड से अवंता समूह की कंपनियों में डायवर्ट किए गए हैं। अधिकांश धनराशि का भुगतान बोर्ड के उचित अनुमति के बिना किया गया है और अंततः अवंता समूह की कंपनियों को भुगतान की गई धनराशि अवंता समूह पर अभी भी बकाया है। इसलिए, अवंता समूह की कंपनियों की 678.48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात |
25-03-2026