Drug Day: एनसीबी ने जागरूकता के लिए चलाए ये खास अभियान

drug day

Drug Day: लोगों में नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले एक पखवाड़े से ड्रग फ्री इंडिया का अभियान छेड़ रखा है। इस दौरान ड्रग की नोडल कानूनी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी विभिन्न सरकारी विभागों के सामंजस्य से कई तरह के कार्यक्रम किए। इसी कड़ी में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

Drug Day पर एनसीबी ने किए ये खास कार्यक्रम

लोगों में नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित साइक्लोथॉन यानि साइकिल रैली में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (मुख्यालय) से शुरू हुई, जो वेस्ट ब्लॉक -1, विंग नंबर -5, आर.के. पुरम, नई दिल्ली – 110066 में स्थित है। इस कार्यक्रम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक, श्री एस.एन. प्रधान, आईपीएस ने 26 जून, 2024 को सुबह 0600 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके पहले इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम पर सेमिनार/कार्यशाला/फिल्म शो का आयोजन। बैकड्रॉप, फ्लेक्स बैनर, पोस्टर, साइनेज, पैम्फलेट का वितरण और होर्डिंग्स, सिनेमाघरों में स्लाइड शो आदि के माध्यम से प्रचार। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ/प्रतिज्ञा समारोहों का आयोजन किया गया।

इसके अलावा स्कूलों/कॉलेजों/एनजीओ आदि के साथ समन्वय करके जागरूकता अभियान। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दौड़/रैली/पदयात्रा/नुक्कड़ नाटकों का आयोजन। नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए समग्र रणनीति में अवैध दवाओं की मांग को कम करना एक महत्वपूर्ण तत्व है। 26 जून को नशा विरोधी दिवस के रूप में मनाए जाने से मिलने वाला संदेश लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खतरों के बारे में शिक्षित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें |
09-09-2026