बॉलीवुड में गुडन्यूज जानिए किस किस के घर से मिली खुशखबरी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। बॉलीवुड में करीना कपूर खान एक ऐसा नाम है जिन्होंने प्रेग्नेंसी से संबंधित हर मिथ को तोड़ा है। तैमूर के वक्त प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने ना केवल बेबी बंप फ्लांट किया था बल्कि बेबी मून, प्रेग्नेंसी रैंप वॉकिंग जैसी कई चीजों को ट्रेंड में ला दिया था। हालांकि पिछले दिनो करीना ने दुबारा मां बनने की खबर बड़े सरल अंदाज में दी है। सोशल मीडिया पर सैफ और खुद की तरफ से एक फार्मल मैसेज भेजकर उन्होंने आने वाले मेहमान के बारे में बताया। वही्ं अनुष्का शर्मा ने विराट संग अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। विरुष्का ने जनवरी में बेबी के आने की बात भी कही है। इसी तरह टीवी एक्टर करणवीर वोहरा जो पहले से जुड़वां बच्चों के पिता हैं उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के गर्भवति होने का ऐलान किया है।

लॉकडाउन के दौरन ये बने पैंरेट

कुछ ऐसे सिलेब्रेटी कपल भी हैं जो लॉकडाउन के दौरान पैरैंटस बने। 4 जून को एक्टर एकता कौल और सुमित व्यास पैरेंट बने। हालांकि सुमित को लॉकडाउन में पुलिस का बहुत सहयोग मिला। टीवी कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता भी 15 अप्रैल को पैरेंटस बने। कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने 16 जून को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

हॉलीवुड से भी आई खुशखबरी

लॉकडाउन में हॉलीवुड में भी कई खुशखबरी आई। ज्यान मल्लिक औऱ उनकी पार्टनर गिगी हदीद ने एक चैट शो के दौरान अपने पैरेंटस बनने की खबर पुष्टि की। शिंगर एड शिरान भी इस लॉकडाउन के दौरान पहली बार पिता बनने जा रहे हैं। जोकर फेम एक्टर जोआकिन फिनिक्स और उनकी मंगेतर रूनी मारा भी पैरेंटस बनने जा रहे हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली |
12-10-2026