बेहतर सेहत की है चाहत तो ना करें ये गलतियां

बेहतर सेहत की राह में रोड़ा बनने वाली गलतियां जान लें तो बन सकता है काम
👁️ 520 Views

बेहतर सेहत की इच्छा किसे नहीं होती। इसके लिए तमाम उपाय किए जाते हैं। पढ़ कर, देख कर और सुनकर किसी तरह बेहतर सेहत को बरकरार रखने की कोशिश की जाती है। यहांं हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने से सेहत वासी समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। दरअसल बेहतर सेहत के लिए हम तमाम उपाय तो कर लेते हैं मगर उनके साथ कुछ गलतियां ऐसी करते रहते हैं जो हमारे उपायों पर पानी फेर देता है। हम आपको यहीं सावधान करना चाह रहे हैं कि बेहतर सेहत के लिए इन गलतियों को ना दुहराएं।

तो बेहतर सेहत के उपायों के साथ जो सबसे बड़ी गलती है

असलियत स्वीकार ना करना-मैं मोटा नहीं हूं। अगर हूं भी तो काम करने में कोई परेशानी नहीं है। अधिकतर ओवरवेट लोग इसी तरह की सोच रखते हैं। हमारा सामान्य वजन क्या हो इसके बारे में गूगल पर उम्र, लंबाई आदि भर कर जानकारी ली जा सकती है।

रूटीन फॉलो ना कर पाएं तो निराश-रूटीन सौ फिसदी फॉलो ना होने पर निराश नहीं हो जाना चाहिए। सोचना चाहिए कि 70-80 फिसदी भी अगर रूटीन फॉलो हो जाए तो समझिए काफी है।

नींद पूरी ना करना-अगर आप रात को समय पर ना सोएं और 7-8 घंटे की नींद पूरी ना हो तो एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं लगता औऱ ना ही औऱ किसी काम में मन लगता है। नींद पूरी होनी जरूरी है वर्ना सारा रूटीन ही फेल हो जाता है।

देर रात जागना-रात में देर रात तक जगना पार्टी करना या मूवी देखना या फिर इंटरनेट सर्फ करना आपको अच्छा तो लग सकता है मगर आपकी सेहत को ये नागावार गुजरता है।

कैलरी पर ध्यान न रखना-हम हर दिन कितना कैलरी ले रहे हैं इसकी जानकारी काफी हद तक तो होना ही चाहिए। अगर वजन कम करना है तो 24 घंटे में 1200 -1400 कैलरी लेनी चाहिए।

इमोशनल ईटिंग-तनाव हो या खुशी कई लोग दोनो हालत में ओवर ईटिंग करते हैं बेहतर सेहत के लिए ये बुरी बात है। किसी की जिद पर जंक फुड, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन भी इसी तरह की ईटिंग है।

सलाद कम या ना खाना-थाली में सलाद का हिस्सा 8-10 वां होता है। जिन्हें बेहतर सेहत की ताहत है उनकी थाली में इसका हिस्सा 50 से 70 फिसदी होना चाहिए।

कम पैदल चलना-तीन फ्लोर तक जाने के लिए सीढियों का ही सहारा लेना चाहिए। आफिस में दो घंटे के बाद कुर्सी से उठकर पांच मिनट जरूर टहलना चाहिए।

DIsclaimer-उपरोक्त लेक विभिऩ्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर है। बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी उपाय करने पर नुकसान हो सकता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें |
24-02-2026