delhi police news: नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की कसी नकेल 15 दिन में कर डाली इतनी गिरफ्तारियां

delhi police news
👁️ 690 Views

delhi police news: नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस ने बदमाशों की नकेल कसने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 15 दिनो में रिकार्ड गिरफ्तारी और बरामदगी की गई है। पुलिस का मानना है कि इससे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111/112 के तहत 42 मामले दर्ज किए।

delhi police news: नार्थ वेस्ट पुलिस ने की यह कार्रवाईयां

  • नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक अवैध गतिविधियों पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1,357.5 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस अभियान के दौरान शराब के अवैध कारोबार में शामिल 84 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि स्थानीय क्षेत्र में आपूर्ति के लिए पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब लाई जा रही थी।

भारी मात्रा में अवैध हथियारों की जब्ती

डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक पुलिस ने अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके तहत की गई कार्रवाई में, सतर्क पुलिस ने 39 चाकू, 11 देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी और 01 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • जुए के खिलाफ कार्रवाई:-
    पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी संचालन की आशंका वाले कई स्थानों पर छापेमारी कर 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, चल रहे प्रवर्तन प्रयासों के तहत 2,77,785 रुपये नकद और जुए का सामान जब्त किया गया।
  • इसी तरह ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई में 752.26 ग्राम गांजा, 1.21261 किलोग्राम स्मैक और 01 बाइक जब्त की और अवैध गतिविधियों में शामिल 51 ड्रग पेडलर्स/रिसीवर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding |
24-02-2026