Delhi Murder: अब बर्गर किंग में सरेशाम मर्डर क्या वेस्ट दिल्ली में जड़ें जमा रहा है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

Delhi Murder

Delhi Murder: विदेश से गैंग संचालित कर रहा हिमांशु क्या वेस्ट दिल्ली में जड़ें जमा रहा है। डेड़ महीने के भीतर दूसरी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हिमांशु ने दिल्ली पुलिस के सामने चुनौती खड़ा तो कर ही दी है। ख्याला में कार शो रूम में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद भीड़ भाड़ वाले इलाके राजौरी गार्डन में मौजूद बर्गर किंग में सरशाम गोलियां बरसवाकर उसने फिर दिल्ली में सनसनी फैला दी है।

Delhi Murder: पकड़े जाने बाद भी हौसले दिखा रहा है गैंगस्टर

ख्याला शो रूम में फायरिंग करने वाले हिमांशु के गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं। मगर इसके बाद भी लगभग इसी तरह की वारदात को अंजाम देकर हिमांशु भाऊ ने सोशल मीडिया पर जिस धड़ल्ले से जिम्मेवारी ली है वह एक खतरनाक संकेत है। वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित बर्गर किंग शॉप में हुई हत्या मामले में गैंगवार की है संभावना…हिमांशु भाऊ नाम के गैंगस्टर ने अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड को अंजाम देने के बात कबूला… अपराधी हिमांशु भाऊ मूल रूप से है हरियाणा का रहने वाला , लेकिन पिछले काफी साल से रह रहा है विदेश में… आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि – शक्ति दादा के मर्डर में मृतक का था हाथ… उसी की हत्याकांड का लिया गया है बदला…।

फायरिंग का सीसीटीवी और बहुत कुछ देखें लिंक को क्लिक कर

क्या है ताजा मामला

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में कल मंगलवार रात 10 बजे के आसपास अज्ञात हमलावरों ने बर्गर किंग पर घुसकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। शक्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शख्स के पास से कोई भी ID कार्ड और पर्स नही मिला है न ही शक्स के पास से कोई फोन मिला है। जिससे पुलिस को पहचान करने में काफी ज्यादा मुश्किल हो रही है।

पुलिस मृतक शख्स की पहचान करने में जुटी हुई है बर्गर किंग में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है, क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिस समय ये हादसा हुआ है, उस समय जितने भी लोग बर्गर किंग मे स्टाफ वाले अन्य कस्टमर मौजूद थे उन सभी के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए हैं। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया की कल मंगलवार रात करीब 9:45 बजे के आसपास हमें एक घटना की कॉल मिली थी, जिसके बाद लोकल थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ एविडेंस एकत्रित किए हैं पुलिस ने इस मामले में 302 यानी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है कई टीमों का गठन किया जा चुका है आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है दूसरी तरफ पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच करने में जुटी है।

इसी तर्ज पर अंजाम दिया था ये मामला

दिल्ली के ख्याला में भी इसी तर्ज पर कार शो रूम में ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं गईं थीं। घटना की जिम्मेवारी हिमांशु ने ही ली थी। इस वारदात को अभी डेढ़ माह भी नहीं हुए हैं। इस मामले में शामिल शूटर्स को क्राइम ब्रांच ने कोलकाता से पकड़ा था।

यह भी पढ़ें
Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026