Delhi Crime: क्राइम वर्ल्ड का लाला ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Delhi crime
👁️ 635 Views

Delhi Crime: क्राइम वर्ल्ड में लाला के नाम से जाना जाने वाला बदमाश दिल्ली की आर के पुरम पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। लाल उर्फ बिट्टू पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसका भाई शिवा भी कुख्यात बदमाश है।

Delhi Crime के लिए पुलिस को थी कई दिनों से तलाश

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी सुरेन्द्र चौधरी के मुताबिक चोरी, सेधंमारी और झपटमारी के मामलों को देखते हुए एसीपी गरिमा तिवारी की निगरानी में आर के पुरम थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, विरेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सुदेश औऱ अन्य पुलिसकर्मियों की खास टीम बनाई गई थी।

पुलिस टीम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार गश्त आदि कर रही थी। लाला उर्फ बिट्टू वारदात करने के इरादे से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक सिंगल शॉट पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। उसकी जेब से एक और कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक लाला उर्फ बिट्टू का जन्म आर के पुरम के एकता विहार में हुआ था। उसने पांचवी कक्षा में ही पढ़ना छोड़ दिया था। इसके बाद से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने लगा। उसका छोटा भाई शिवा भी कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। शिवा इस समय जेल में है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026