Delhi Crime: क्राइम वर्ल्ड में लाला के नाम से जाना जाने वाला बदमाश दिल्ली की आर के पुरम पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। लाल उर्फ बिट्टू पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसका भाई शिवा भी कुख्यात बदमाश है।
Delhi Crime के लिए पुलिस को थी कई दिनों से तलाश
साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी सुरेन्द्र चौधरी के मुताबिक चोरी, सेधंमारी और झपटमारी के मामलों को देखते हुए एसीपी गरिमा तिवारी की निगरानी में आर के पुरम थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, विरेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सुदेश औऱ अन्य पुलिसकर्मियों की खास टीम बनाई गई थी।
पुलिस टीम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार गश्त आदि कर रही थी। लाला उर्फ बिट्टू वारदात करने के इरादे से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक सिंगल शॉट पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। उसकी जेब से एक और कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक लाला उर्फ बिट्टू का जन्म आर के पुरम के एकता विहार में हुआ था। उसने पांचवी कक्षा में ही पढ़ना छोड़ दिया था। इसके बाद से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने लगा। उसका छोटा भाई शिवा भी कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। शिवा इस समय जेल में है।
यह भी पढ़ें
- CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना
- मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई
- हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल?
- ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा


