delhi crime: सांसद से हुई स्नैचिंग का मामला दिल्ली पुलिस ने ऐसे सुलझाया, पकड़ा गया यह बदमाश

delhi crime

delhi crime: दिल्ली में तमिलनाड्डू की सांसद के साथ हुई स्नैचिंग के मामले को दिल्ली पुलिस ने रिकार्ड 48 घंटो में सुलझा लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने ना केवल आरोपी को वारदात के समय पहने हुए कपड़े में ही गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई बल्कि लूटा गया चैन भी बरामद कर लिया।

delhi crime दिल्ली पुलिस की लंबी चौड़ी टीम और सुराग

भले ही दिल्ली में रोजाना 18 झपटमारी की वारदातें होती हों। इनमें से 56 प्रतिशत दिन दहाड़े और 6 प्रतिशत तो सुबह की सैर के समय ही अंजाम दी जाती हों मगर वीआईपी के साथ लूट हो तो बात ही अलग है। बड़ी प्रैस कांफ्रेंस में ज्वाइंट सीपी संजय जैन ने सांसद के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात सुलझ जाने की घोषणा करते हुए बताया कि मामले को सुलझाने के लिए तीन जिलों की तेज तर्रार टीम को लगाया गया था। आरोपी सोहन रावत उर्फ सोनू उर्फ बुग्गू उम्र-24 वर्ष पुत्र दौलत राम उर्फ दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई है।  इस मामले को सुलझाने के लिए तीन टीमें बनाईं गईं साउथ दिल्ली  एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में एसआई नवदीप हेडकांस्टेबल कमल प्रकाश, बृजेश, अरविंद, कृष्ण कुमार, कांस्टेबल काना राम, देवेंद्र, अरविंद एक टीम में जबकि आर के पुरम एसएचओ इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में एसआई अशोक कुमार मीणा, एएसआई जवाहर सिंह की दूसरी टीम और इंस्पेक्टर विजय बालियान के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ साउत वेस्ट की टीमें जिसमें एसआई विक्रम, एएसआई मनोज, हेडकांस्टेबल संजय, सुमेर, कांस्टेबल महावीर और सूरज और इंस्पेक्टर हरि सिंह के नेतृत्व में एंटी स्नैचिंग सेल जिसमें एसआई कमलकांत, हेडकांस्टेबल नरेंद्र, अनिल, शीशराम, दलीप, राजकुमार , मुकेश, कांस्टेबल सनी और बबलू, इंस्पेक्टर बलिहार, एसएचओ चाणक्यपुरी, इंस्पेक्टर नफे सिंह, एसआई सूरजभान, एसआई मनोज और एसआई आशीष, सभी नई दिल्ली जिले की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई थी।

delhi crime: सीसीटीवी से मिला सुराग

तकनीकी निगरानी शुरू की गई, नई दिल्ली में निर्भया योजना के तहत लगाए गए उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी खंगाले गए। सक्रिय अपराधियों के डोजियर तैयार किए गए और हाल ही में ज़मानत पर रिहा हुए अपराधियों का विवरण भी सत्यापन के लिए तैयार किया गया।

टीम के समर्पित और व्यवस्थित प्रयासों का फल तब मिला जब 6 अगस्त, 2025 की सुबह बीआरटी कॉरिडोर पर पुष्पा भवन के पास अपराधी द्वारा सोने की चेन को फेंकने के समय के बारे में विशेष इनपुट प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर एक जाल बिछाया गया। स्कूटी सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सोहन रावत उर्फ सोनू उर्फ बुग्गू उम्र-24 वर्ष पुत्र दौलत राम उर्फ दीवान सिंह के रूप में हुई। उसने वही पोशाक पहन रखी थी, जो उसने चेन स्नैचिंग करते समय पहनी थी। उससे गहन पूछताछ की गई। उसने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उसे कानून की उपयुक्त धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद स्कूटी पुल प्रहलाद पुर के इलाके से चुराई गई थी। इसके बाद, उसकी निशानदेही पर निजामुद्दीन इलाके से चुराए गए 4 मोबाइल फोन और एक अन्य स्कूटी बरामद की गई है। सोनू मात्र 8 वीं पास है। वह हाल ही में जेल से छुटा है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
03-11-2026