दिल्ली के एसीपी संकेत कौशिक को टक्कर मारने का मामला सुलझा, टेंपो चालक गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की वसंत कुंज साउथ पुलिस ने एसीपी संकेत कौशिक के साथ हुई सड़क दुर्घटना का मामला सुलझा लिया है। इस सिलसिले में टाटा 407 के चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अमित पुलामी के रूप मे हुई है। वह नेपाल का रहने वाला है।

गौरतलब है कि 25 जुलाई को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संकेत कुमार कौशिक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने उस समय टक्कर मारी थी जब वो सड़क पार कर रहे थे।

संकेत कौशिक

इस मामले को सुलझाने के लिए वसंत कुंज एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में वसंत कुंज साउथ एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई रोहित कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, आकाश, भगवान सिंह, राजेश कुमार, हवलदार संजीव, अरविंद, चंद्रजीत, नरेश सिपाही मुकेश और राजेश कुमार की टीम बनाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वाहन की शिनाख्त के लिए सबइंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अफसर के नेतृत्व में 6 टीमो ने काम करना शुरू किया। हरेक टीम के जिम्मे अलग अलग काम थे। पुलिस को सिर्फ ये पता था कि टक्कर मारने वाला टेंपो था। टेंपो की पहचान के लिए पुलिस ने एमसीडी टोल टैक्स से सभी टेंपो की डिटेल्स ली। ऐसे 50 टेंपो की डिटेल्स पुलिस को मिली। इन टोल टैक्स बूथों से सीसीटीवी फुटेज भी लिए गए। एमसीडी टोल टैक्स से धौला कुआं तक के सीसीटीवी फुटेज में कई टेंपो की सघन जांच हुई। पुलिस ने एयरपोर्ट कार्गो से निकलने वाले वाहनों की भी डिटेल्स ली। इसके साथ ही महिपालपुर, रजोकरी, समालखा, बिजवासन आदि में मौजूद गोदामो में आने जाने वाले 120 वाहनो की भी डिटेल्स ली गई।

इसके साथ ही  मौका ए वारदात औऱ टोल टैक्स बूथ पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। सैकड़ो फुटेज में एक एक मिनट की सघन जांच के बाद पुलिस को एक टेंपो नंबर DL 1LW-0365 को पहचान लिया। इसके बाद उसके ड्राइवर अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह शराब पीता है और 25 जुलाई को वह रंगपुरी के गोदाम से एयरपोर्ट कार्गो जा रहा था। उसी समय सर्विस लेन में जा रहे एसीपी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह भागकर कार्गो के बाहर खड़ा रहा औऱ रात दस बजे कार्गो के अंदर गया। दूसरे ही दिन उसने रंगपुरी के एक गैरेज में टेंपो की मरम्मत भी करा ली।  

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
16-09-2026