Daliya khane ke fayde-विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दलिया खाने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। यह एक ऐसा फुड है जिससे सेहत को अनगिनत फायदे हैं। किसी भी मोटे अनाज के दानेदार चूरे को दलिया कहा जाता है। हालांकि हमारे देश भारत मे ज्यादातर दलिया गेहूं से बनाया जाता है। वैसे मक्का, ज्वार और बाजरा से भी दलिया बनाया जा सकता है। सिर्फ एक कटोरी दलिया आपको क्या फायदे दिला सकता है जानते हैं।
Daliya khane ke fayde Hindi
दलिया में लो कैलोरी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, थायमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, मिनरल्स, विटामिन और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सारे तत्व आपके शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। दलिया में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
दलिया खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए अपनी वजन को कम करने की इच्छा रखने वालों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद है। अगर रोजाना सुबह ये सुपरफुड खाया जाए तो वजन कम होने लगता है। दलिया में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोगों के लिए दलिया संजीवनी बूटी के समान है। यह कब्ज को कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्राल को कम करता है। दलिया को सुबह और शाम नाश्ते में खाना चाहिए। सुबह नाश्ते में दलिया लेने से आप दिन भर उर्जावान महसूस करेंगे और शाम को खाने से रात में ज्यादा भूख नहीं लगेगी।
पढ़ने योग्य
- हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी?
- Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह
- CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा
- Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर
- साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपे किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। )





