crime update: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसने एक बुजुर्ग शख्स को शातिराना तरीके से लाखो रुपये की चपत लगाई थी। इस मामले में वह फरार घोषित था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एक ही प्लॉट को पहले बेचकर उसे किराए पर लेने और फिर उसे बैंक में गिरवी रख डिफाल्टर होकर ठगी करने का यह अजीबो गरीब मामला दिल्ली के मुंडका का है।
crime update: ऐसे किया था ठगी
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम बृजभूषण गुप्ता है वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस के मुताबिक उसने अपने भाई जगमोहन गुप्ता के साथ मिलकर मुंडका निवासी लखमेंदर लाकड़ा के पिता को 184 गज का एक प्लॉट बेचा था। लाखमेंडर के पिता बुजुर्ग होने का कारण संपत्ति की देखभाल नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने आरोपी के नाम जीपीए कर दिया था।
आरोपियों ने साजिश रचकर व्यवसायिक उपयोग के बहाने इस संपत्ति को लाकड़ा के पिता से किराए पर ले लिया और प्लॉट को बैंक के पास गिरवी रख दिया। किश्त ना देने के कारण बैंक ने उक्त प्लॉट को लीव कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए।
उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसीपी रमेश चंद्र लांबा और इंस्पेक्टर सतेंन्द्र मोहन की निगरानी और इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एसआई राकेश, संजय कुमार, एएसआई सुरेश, हेडकांस्टेबल ललित, बृजेश और सुरेन्द्र की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सघन जांच के बाद बृजभूषण गुप्ता को रोहिणी के सेक्टर-11 से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी 65 साल का है और उसके दो बेटे हैं। पेशे से प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाला बृजभूषण ने पुलिस के बचने के लिए कई पत्ते भी बदले हैं।
यह भी पढ़ें
- क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ?
- कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन
- एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क











