crime news:ईको वैन चोरी करने वाले ये खास चोर

crime news
👁️ 563 Views

crime news: दिल्ली की सब्जी मंडी पुलिस ने ईको वैन चोरी करने वाले खास चोरों को गिरफ्तार किया है। यह वैन के अलावा निर्माण स्थल से मेटल चोरी कर बेचा करते थे। इनकी पहचान टिंकू शर्मा और राहुल उर्फ डालचंद के रूप में हुई है। इन्हें मलकागंज से चोरी हुई ईको वैन मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी के दो ईको वैन बरामद हुए। दूसरी ईको दिल्ली के ही ओखला से चोरी की गई थी।

crime news: यह था मामला

उत्तरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा के मुताबिक 8 जून 2024 को मलकागंज से एक ईको वैन चोरी हो गई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी विजय कुमार रस्तोगी की देखरेख में सब्जी मंडी एसएचओ इंस्पेक्टर राम मनोहर के नेतृत्व में एएसआई जय प्रकाश, अशोक, हेडकांस्टेबल लोकेन्द्र, संजीव और कांस्टेबल दीपक की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी की सघन जांच के बाद करीब 50 लोगों से पूछताछ की ताकि वाहन चोरों की पहचान हो सके। सघन जांच के बाद पुलिस को दो संदिग्ध लोगों के इलाके में घुमने का पता लगा। इनका पता लगाने के लिए पुलिस ने दिन रात कड़ी मेहनत की। पुलिस गश्त कर इनके दोबारा वहां आने का पता लगा रही थी।

हिंदू राव अस्पताल के सामने से संदिग्ध हालत में नंबर प्लेट ढक कर गुजर रही ईको वैन को को जब रूकवाया गया तो यह वही वैन निकली जिसके चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी। वैन चालक की पहचान टिंकू और उसके साथ बैठे शख्स की पहचान राहुल उर्फ डालचंद के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे ओखला से चोरी की गई वैन भी बरामद हो गई। आनन फानन में पैसा कमाने के लिए दोनो निर्माण स्थल से मेटल चोरी कर बेचते थे। चोरी के ईको वैन में वह दिल्ली के विभिन्न इलाको में घूमकर रेकी किया करते थे।

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को |
09-03-2026