Crime news-ग्रेजुएट फ्राम डीयू, अफ्लिएटेड फ्राम गैंगस्टर, काम गिरोह को संसाधन मुहैया कराना, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े इस बदमाश को जानिए

Crime news
👁️ 482 Views

Crime news-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे एक वांछित बदमाश चढ़ा है। यह बदमाश दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज से ग्रेजुएट कर चुका है। दिल्ली एनसीआर में सक्रिय गैंगस्टर सोनू दरियापुर से संबंध इस बदमाश का काम गिरोह को संसाधन मुहैया कराना था। स्पेशल सेल की डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा के समग्र पर्वेक्षण में एसीपी ललित मोहन नेगी और एसीपी ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और सतीश राणा की टीम के हत्थे चढ़े इस बदमाश की पहचान अमित राणा के रूप में हुई है।

Crime news-ऐसे पकड़ा गया अमित

शालीमार बाग स्थित फोर्टीस अस्पताल के पास से 7 फरवरी 2024 को पकड़े गए बदमाश अमित राणा के कब्जे से सेमिआटोमेटिक पिस्टल भी बरामद किया गया है। इलाके में बादशाहत का रौब जमाने के लिए उस पर एक परिवार को धमकाने और फायरिंग करने का भी आरोप है। आरोपी अमित ने 2007 में रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

पूछताछ के दौरान पता चला कि अमित राणा पिछले एक दशक से कुख्यात सत्यवान उर्फ सोनू दरियापुर गिरोह से संबद्ध है। उसका काम गैंगस्टर सोनू दरियापुर और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को संसाधन मुहैया कराना था। उसके खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, जमीन पर कब्जा और दिल्ली में हथियार अधिनियम का उल्लंघन शामिल है।


10 दिसंबर 2023 को, आरोपी अमित राणा एक घटना में शामिल था, जिसमें उसने इलाके में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के प्रयास में, दिल्ली के खेड़ा कलां निवासी विश्वास नामक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी की थी। उसे विश्वास की मां शीला देवी को उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। यह चौंकाने वाली हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और वायरल भी हो गई थी। इस संबंध में थाना अलीपुर, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026