crime news: दिल्ली मे धरे गए गैंगस्टरों के पासपोर्ट बनाने वालों का गैंग

crime news
👁️ 629 Views

crime news: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे नेक्सस का पर्दाफाश किया है जो गैंगस्टरों को विदेश फरार होने में मदद करता था। पुलिस ने नेक्सस में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग गैंगस्टरों के पासपोर्ट फर्जी कागजातों पर बनवाया करते थे। इनके पास से पुलिस को भारी संख्या में पासपोर्ट के अलावा सैकड़ो कागजात भी बरामद हुआ है।

crime news: गैंगस्टरों के फर्जी पासपोर्ट बनाने का ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच के ज्वायंट सीपी सुरेन्द्र कुमार जैन के मुताबिक गैंगस्टरों के लगातार विदेश भागने के मामलों को देखते हुए इंटरस्टेट सेल के इंस्पेक्टर मनमीत मलिक की टीम को विशेष जांच सौंपी गई थी। पुलिस टीम को विशेष सूचना मिली कि फर्जी नाम, आधार कार्ड आदि का इस्तेमाल कर कुछ लोग गैंगस्टरों के पासपोर्ट बना रहे हैं। पुलिस ने फर्जी क्लाइंंट बनकर पासपोर्ट बनाने वालों से संपर्क किया। संदिग्ध निशांत सक्सेना और उसके एजेंट सूफिया ने फर्जी ग्राहक के पासपोर्ट तैयार करवा दिए।

डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी और एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में एसआई विकास दलाल, सुशील मलिक, नरेश कुमार, राजीव कुमार, विकास सोलंकी, एएसआई कृष्णपाल, सुरेन्द्र, प्रवीण, हेडकांस्टेबल सचिन कुमार, अमित कुमार, मोहित सिंह, सोनू तोमर, आशीष मलिक और राजेश कुमार की टीम को इस नेक्सस का पर्दाफाश करने का काम सौंपा गया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध निशांत सक्सेना के लखनऊ स्थित कार्यालय पर छापा मारा उसके पास से पुलिस के फर्जी नाम पर बनवाया हुआ पासपोर्ट के अलावा पांच और फर्जी पासपोर्ट बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर उसके चार और साथी सूफिया, अतुल कुमार, सुखदीप सिंह और उस्मा जफर को दबोचा गया। इसके अलावा नीरज बवाना गैंग के मोनू और पंजाब के हिस्ट्री शीटर हरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6 फर्जी पासपोर्ट के अलावा सैकड़ो कागजात, कंप्यूटर आदि जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026