crime alert: शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे हैं तो इस सत्य कथा को पढ़ कर हो जाइए सावधान

crime alert
👁️ 520 Views

crime alert: अगर आप अपनी या किसी अपने की शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे हैं तो यह crime alert आपके लिए है। देश में ऐसे बदमाश सक्रिय हैं जो फर्जी शादी के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं। ऐसी ही एक दंपत्ति को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इस दंपत्ति की कई साल से तलाश थी।

crime alert: शादी के नाम पर जालसाजी का जाल

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक गिरफ्तार दंपत्ति राहुल उर्फ दीन मोहम्मद और उसकी पत्नी हैं। इनकी तलाश साल 2019 से ही थी। साल 2019 में दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक लड़की ने इस दंपत्ति के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया था कि इस दंपत्ति ने फर्जी शादी के अपने रैकेट में शामिल होने के लिए उसे उकसाया और अपने घर ले गए। वहां नशीली दवा पिलाकर हरियाणा के एक शख्स से उसकी शादी कर दी।

राहुल उर्फ दीन मोहम्मद उर्फ अब्दुल कादिर शेख और उसकी पत्नी इस मामले में फरार थे। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान एक और दंपत्ति और दूसरी महिला को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के एसीपी रमेश चंद्र लांबा की निगरानी और इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एसआई राकेश, संजय कुमार, एएसआई सुरेश, विनोद, हेडकांस्टेबल ललित, ब्रिजेश, सुरेन्द्र और महिला सिपाही मनीषा की टीम इस दंपत्ति की तलाश में जुटी थी।

ऐसे करते थे ठगी

तलाश के दौरान शादी की लिए लड़की तलाश रहे एक शख्स ने हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र को दंपत्ति के बारे में सूचना दी। सुरेंद्र ने दंपत्ति से खुद के लिए लड़की तलाश करने के बहाने मिला और आखिरकार पुलिस इस कपल को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग संगठित तरीके से शादी के लिए लड़की की तलाश करने वाले लोगों को फंसाता था। दंपत्ति खुद को लड़की का बहन और बहनोई बताया था। गिरोह पहले शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे अविवाहित लोगों की पहचान करता था और फिर उन्हें शादी के बहाने फंसाकर पैसे ऐंठता था।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding |
23-02-2026