सीपी दिल्ली निकले रात्रि जांच में जानिए किस किस से मिले क्या क्या कहा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सीपी दिल्ली बालाजी श्रीवास्तव शनिवार की रात जांच करने निकले। अपने स्टाफ अफसर वर्षा शर्मा के साथ उनका काफिला रात भर दिल्ली के विभिन्न इलाको में घूमता रहा। मकसद था रात्रि डयूटी में पुलिस की मौजूदगी और थानो आदि में उनके वेलफेयर व्यवस्था की जांच करना। मकसद यह भी था कि फील्ड में रहने वाले कर्मचारियों की परेशानियों का जायजा लिया जाए। पुलिस आयुक्त ने जांच के दौरान फील्ड में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की।

पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने इस दौरान आर के पुरम्, साउत कैंपस और दरियागंज पुलिस थानों का दौरा भी किया। इस दौरान थानो में मौजूद शिकायतकर्ताओं से भी उन्होंने बातचीत की और उन्हें ऑनलाइम शिकायत के लिए दिल्ली पुलिस द्वार शुरू किए गए integrated complaint monitoring sysytem (ICMS)  के बारे में जानकारी दी औऱ यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से वह कैसे ई-शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने रात्रि डयूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों के वेलफेयर के लिए जिला पुलिस उपायुक्त स्तर पर उठाए गए कदमों की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि रात में डयूटी करने वालों का ध्यान रखा जाए।

सीपी दिल्ली श्री श्रीवास्तव ने गाजीपुर बार्डर और लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की। वह मंडावली की अतिरिक्त थानाध्यक्ष पुष्पलता से भी मिले और किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को किसानो के ट्रैक्टर को रोकने के लिए उनके प्रयास की सराहनी की।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
13-11-2026