Coat and Blazer-बदलते वक्त ने फैशन सेंस भी बदल दिया है। आपने बिजनेस या पार्टी में लोगों को कोट और ब्लेजर पहने तो जरुर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोट और ब्लेजर में क्या अंतर है ? शायद ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हें कोट और ब्लेजर में अंतर पता हो। ऐसी बहुत सारी बातें हैं जो कोट और ब्लेजर में अंतर करती हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है।
Coat and Blazer ये अंतर हैं दोनो में
माना जाता है कि कोट पुरुषों का जैकेट है जो सूट के ऊपर पहना जाता है। सूट मतलब पैंट से है। आमतौर पर कोट के कई डिजाइन होते हैं। ट्रेंच कोट, डबलफेस ओवरकोट और पैडेड क्विल्टेड कोट। कोट का उपयोग लोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए करते हैं। ब्लेजर भी काफी हद तक देखने में कोट की तरह ही दिखता है।
ब्लेजर सूट का हिस्सा नहीं होता है। इसे अलग से खरीदा जाता है और यह किसी भी फार्मल या इनफार्मल पैंट पर पहना जा सकता है। ब्लेजर में अधिक कैजुअइल कट होता है। इसमें नौसैनिक शैली के बटन होते हैं। इन्हें ठोस रंग के कपड़ो से बनाया जाता है। ब्लेजर ज्यादातर दो तरह के होते हैं। एक सिंगल ब्रेस्ट जिसमें दो बटन होते हैं। दूसरा डबल ब्रेस्ट जिसमें 6 बटन होते हैं।
ब्लेजर और कोट दोनो आदमियों के लिए बनाया जाता है। कोट को सूट के ऊपर पहना जाता है जबकि ब्लेजर पैंट और जींस दोनो पर पहना जा सकता है। ब्लेजर की अपेक्षा कोट ज्यादा फार्मल होता है। इसे बिजनेस मीटींग या ऑफिसियल कामकाज के लिए पहना जाता है। ब्लेजर को लोग पार्टी या छोटी मोटी गैदरिंग्स में पहनना पसंद करते हैं।
- साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला
- 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए
- क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ?
- मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा
- साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड












