CMA Full Form-सीएमए भारत के इंस्टीच्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स द्वारा दिया जाने वाला प्रोफेशनल कोर्स है, जिसे भारत में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। इसकी मुख्य शाखा कोलकाता में है।
यह भी पढ़ें-
- ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा
- दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार?
- पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार
- फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें
CMA Full Form in Hindi
CMA का फुल फार्म Certified Management Accounting है। इस कोर्स को 3-4 वर्ष की अवधि में किया जा सकता है। सीएमए कोर्स चार पिलर्स पर बनाया गया है-मैनेजमेंट, रेगुलेटरी, फ्रेम वर्क, स्ट्रेटजी और फाइनेंसियल रिपोर्टिंग। इस कोर्स को करने वाले उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलता है। ऐसे उम्मीदवार मैनेजमेंट और फाइनेंस के क्षेत्र में एक्सपर्ट होते हैं। यह दुनिया भर में प्रदत मान्यता प्राप्त योग्याताओं में से एक है जो कॉरपोरेट जगत में पहुंच की अनुमति देता है। इस कोर्स की फीस फाइंडेशन 4000 रु, इंटरमीडियट 15-20 हजार और फाइनल 18 हजार रु होती है। इस कोर्स को करने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। 10वीं कक्षा के बाद सीएमए फाउंडेशन में राजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इसकी परीक्षा में बैठने के लिए किसी भी बोर्ड से 12वीं उतीर्ण होना जरूरी है।
फाउंडेशन पास करने वाले छात्र सीएमए इंटरमीडियट में प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन पास करने वाले छात्र सीएमए इंटरमीडिएट में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। सीएमए फाइनल के लिए छात्र का सीएमए इंटरमीडियट पास होना जरूरी है। इसके अलावा 15 महीने का प्रैक्टिकल ट्रैनिंग भी जरूरी है। सीएमए में प्रवेश के लिए कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय मेरिट को तो कुछ प्रवेश परीक्षा को आधार मानते हैं।





