Bure Sapne:क्या आप जानते हैं क्यों आते हैं बुरे सपने, क्या होता है डरावने सपनों का मतलब ?

Darawane Sapne

Bure Sapne: कई लोगों को लगभग रोज गहरी नींद के दौरान अजीब अजीब से सपने आते हैं। ऐसे सपने जिससे वो गहरी नीद में भी डर जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि ऐसे बुरे सपने आते क्यों हैं। आइए आज यह जानने की कोशिश करते हैं कि विज्ञान का ऐसे सपने आने को लेकर क्या मत है। विज्ञान इन्हें मस्तिष्क की सामान्य प्रक्रिया जरूर मानता है लेकिन वह यह भी मानता है कि इसका रहस्य अभी तक खोजा नहीं जा सका है।

Bure Sapne in Hindi

रात में आने वाले डरावने या बुरे सपनो को नाइट मेयर्स भी बोलते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि सपने ब्रेन की एक्टिविटी का एक हिस्सा है। मतलब हम जो सारे दिन सोचते हैं वही रात को सपने के रूप में हमारे पास आ जाता है। हालांकि वैज्ञानिक भी ऐसे सपनो के रहस्य की तह तक नहीं पहुंच पाए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐसे सपने आने के पीछे के क्या कारण हैं। मस्तिष्क पर हुई स्टडीज में ऐसी कई चीजों का पता चला है जो ऐसे सपनो का कारण हो सकते हैं।

स्कूल या काम की चिंता ज्यादा करने वालो में ऐसे सपने आने के चांस ज्यादा देखे गए हैं। इन्हें जीवन में अनेक परिवर्तन और मौत जैसे सपने आ सकते हैं। रैपिड आई मूवमेंट नींद का एक फेज माना जाता है। यह तेजी से आंखों की मूवमेंट, दिल की धड़कनों में अनियमितता और सांसो की रफ्तार बढ़ाने का कारण हो सकती है। रिसर्चर बताते हैं कि इस मूवमेंट की अवधि लंबी होने पर डरावने सपने आते हैं। इसके कई और कारण भी हो सकते हैं। तनाव, अनिद्रा, चिंता, दवाईयों का सेवन आदि भी नींद में ऐसे सपनो की वजह हो सकते हैं।

शारीरिक, यौन शोषण या किसी दुर्घटना के बाद भी इस तरह के सपनो की प्रवृति देखी गई है। यह मेंटल हेल्थ पर भी निर्भर करता है। तनाव, डिप्रेशन कम करने की तकनीकों से ऐसे सपनो में कमी लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
13-11-2026