udan scheme क्या है? क्या आप जानते हैं किन यात्रियों को मिलता है इसका लाभ

Udan scheme

udan scheme: देश के छोटे शहरों और आम नागरिकों तक हवाई यात्रा उपलब्ध हो इसी मकसद से मोदी सरकार ने साल 2016 में उड़ान योजना शुरू की थी। इस योजना का मकसद उन इलाकों में हवाई सेवा को पहुंचाना है जहां रेल, सड़क और परिवहन के साधनों की कमी है। इसके तहत सरकार कम दाम पर हवाई यात्रा सुगम बनाने पर जोर दे रही है।

udan scheme का लाभ किसको मिलता हैः

इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट और सार्वजनिक एयर सर्विस ऑपरेटर्स को देश में मौजूद हवाई पथों पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रेरित करती है। इस योजना के तहत आम लोगों खासकर ग्रामीणों को कम खर्च में हवाई जहाज में बैठने के लिए प्रेरित किया जाता है। उड़ान योजना 4.0 में कम लागत वाली उड़ानों के लिए 78 नए मार्गों का चुनाव किया गया है। इन मार्गों पर यात्रियों को हवाई सेवा के दौरान कई सुविधाएं सस्ते दामों पर उपलब्ध होती हैं।

पांचवे चरण में क्याः

21 अप्रैल 2023 को उड़ान का पांचवा दौर भी शुरू किया गया है। इससे पहले योजना की घोषणा 15 जून 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। दिल्ली और शिमला के बीच 27 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री मोदी ने पहली लोकल उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी। इस योजना मेे हवाई यात्रा की कीमत 2500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से तय की गई है। माना जा रहा है कि इस योजना से हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

इस समय भारत में 280 नागरिक हेलीकॉप्टर हैं। यह कई क्षेत्रों में इस्तेमाल हो रहे हैं। योजना के पिछले दौर के तहत अब तक 46 हेलीकॉप्टर मार्गों का संचालन किया जा चुका है।

क्या है योजना का स्टेटसः

उड़ान स्कीम (Udan sheme upsc) में रीजनल कनेक्टिविटी के तहत हवाई यात्रियों की संख्या 2021-22 में 33 लाख थी जो साल 2022-23 में 31 जनवरी 2023 तक केवल 20 लाख रह गई है। समिति ने नागरिक उडड्यन मंत्रालय से उड़ान स्कीम के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट का कारण पूछा है। समिति ने मंत्रालय से 23-24 में स्कीम के तहत यात्रियों की संख्या बढ़ाकर फिर से 30 लाख करने का प्लान बताने के लिए भी कहा है। समिति के रिपोर्ट में कहा गया है कि रीजनल पैसेंजर स्कीम के तहत 2017-18 में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 3 लाख थी। 2018-19 में बढ़कर 12 लाख, 2019-20 में 31 लाख, 2020-21 में 15 लाख और 2021-22 में 33 लाख हो गई।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
02-10-2026