बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया कई हथियार मिले

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को आधुनिक राइफल और कुछ छोटे बमों से लैस पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र में यह पहली ऐसी घटना है जब बीएसएफ ने हथियारों और विस्फोटकों से लैस ड्रोन को मार गिराया है।

इसके साथ ही ड्रोन के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हथियारों की तस्करी करने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया। अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचना देते हुए कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026