बिहार चुनाव- 31 से वर्चुअल रैली के सहारे कांग्रेस भी उतरने वाली है मैदान में

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बिहार में कोरोना संकट के बीच विधानसभा चुनाव होना अब लगभग तय है। कोरोना के बीच चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। बिहार में सत्ताधारी पक्ष पहले से ही सक्रिय हो चुका है। भाजपा की कई वर्चुअल रैलियां हो चुकी हैं।  इसी क्रम में अब कांग्रेस भी चुनावी रण में कूदने को तैयार है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने जानकारी दी है कि पार्टी 31 अगस्त से चुनावी मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस वर्चुवल मीटिंग के जरिए 31 अगस्त से चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी ने मतदाताओं से सीधे जुड़ने के लिए सवा सौ से ज्यादा वर्चुअल रैली का एलान किया है। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार आलाकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय स्तर के नेताओं की सूची तैयार कर ली है। इसमें वही नेता होंगे जो वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, जयराम रमेश, डॉ. शकील अहमद, मल्लिका अर्जुन खड़गे और कपिल सिब्बल जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। 29 अगस्त तक बिहार क्रांति महासम्मेलन (वर्चुअल रैली) को संबोधित करने वाले नेताओं के नाम तय कर दिए जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस की चुनावी रैली 31 अगस्त से शुरू हो रही है। इस वर्चुअल रैली में करीब 10 से 12 लाख लोगों से पार्टी जुड़ेगी। पार्टी के नेता उन्हें कांग्रेस की नीतियों, पार्टी के जरिए राष्ट्रीय स्तर और बिहार में किए गए कामों का लेखा जोखा देगी। इसके साथ ही पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार के कार्यकाल में जनता को होने वाली परेशानी और नाकामियों से भी अवगत कराएगी।

 

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
14-11-2026