benefits of walking-रोजाना वॉक (Daily walk) शरीर की सेहत के लिए जरूरी है, यह तो सभी जानते हैं। वॉक से क्या क्या फायदे हो सकते हैं और रोजाना कितना चलना चाहिए कि वजन से लेकर हार्ट तक फिट रहे यहां हम जानते हैं।
इन्हें भी पढ़ें-
- हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी?
- Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह
- CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा
- Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर
- साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही
benefits of walking in hindi
अगर आपको लंबे समय तक फिट रहना है तो वॉक (walk) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। वॉक करने से शरीर एक्टिव रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट से लेकर डॉक्टर तक रोजाना सुबह शाम टहलने की सलाह देते हैं। टहलना एक ऐसा वर्कआउट (workout) है जिसमें आपके पूरी बॉडी (Body) का मूवमेंट होता है। सभी अंग तेजी से काम करने लगते हैं। अगर आप रोजाना टहलते हैं तो आपको किसी और एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। आइए आपको बताते हैं इसके कई सारे फायदो के बारे में।
दिल(Heart)-वॉक करना हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। जो लोग नियमित रूप से चलते हैं उन्हें दिल से संबंधित बीमारियां कम होती हैं। पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही नहीं इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।
फेफडे(Lungs)-रोज पैदल चलने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। पैदल चलने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं।
पाचनतंत्र (Digestive sysytem)-पैदल चलने से पाचनतंत्र ठीक से काम करता है और पेट साफ रहता है। रोज पैदल चलने से आप हल्का महसूस करते हैं। पैदल चलने से शरीर में हैप्पी हार्मोंस बनते हैं जिससे स्वयं को प्रसन्न महसूस करते हैं।
दिमाग(Brain)-पैदल चलने से दिमाग तेज होता है। चलने पर मस्तिष्क में बदलाव होते हैं जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है।
वजन(Wait)-रोजाना वॉक करने से वजन तेजी से कम होता है।
अगर आप रोजाना 5 किलोमीटर का वॉक करते हैं तो किसी दूसरी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। एक हेल्दी इंसान को रोजाना 10 हजार कदम यानि 6-7 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए। अगर आप सिर्फ आधा घंटा वॉक करते हैं तो थोड़ा तेज वॉक करें। ज्यादा उम्र या बीमारी की हालात में कम देर वॉक कर सकते हैं।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी की प्रयोग किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह पर ही करें।





