Benefits of blood donation-रक्त दान से मिलते हैं ये सारे फायदे जानेंगे तो आप भी करना चाहेंगे रक्त दान

Benefits of blood donation
👁️ 517 Views

Benefits of blood donation-रक्तदान को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं। कई लोग मानते हैं कि रक्तदान से कमजोरी महसूस होती है। लेकिन सच ये है कि रक्तदान हमारी फिटनेस के लिए बहुत जरूरी होता है। रक्तदान से मिलने वाले चंद फायदों के बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं।

Benefits of blood donation in Hindi

ब्लड डोनेशन से मिलने वाले फायदो के बारे में ऐसे समझिए, एक यूनिट ब्लड में 200 एमएल आरसीबी, 100 एमएल एडिटिव सॉल्यूशन और 30 एमएल प्लाज्मा होता है। एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट पैक्ड, एक यूनिट प्लाज्मा और एक यूनिट प्लेटलेट्स बनाया जाता है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक यूनिट बल्ड डोनेट करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

ऑफर-https://amzn.to/3LjW5vt

ब्लड डोनेट करने से सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि रक्तदान करने वाले शख्स को यह पता चल जाता है कि वह किसी बीमारी का शिकार तो नहीं है। दरअसल रक्तदान करने के बाद योग्य मेडिकल स्टाफ उस खून की जांच करता है। हेपटाइटिस बी और हेपटाइटिस सी, एचआईवी सहित अन्य संक्रमणो की जांच की जाती है और समय रहते बीमारी का पता लग जाता है। ब्लड डोनेट करने से तनाव और नकारात्मक विचार भी दूर रहते हैं। नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से पहले स्टोर किए गए आयरन की मात्रा में कमी आती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रक्तदान से शरीर में नई कोशिकाएं बनने में भी मदद मिलती है। रक्तदान करने के 48 घंटे के भीतर बॉडी बोनमैरो के साथ मिलकर नया ब्लड बना लेती है। 30-60 दिनों के भीतर डोनेट किया ब्लड रिप्लेस हो जाता है। रक्तदान करने वालों के कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड आदि के स्तर में कमी आती है।

ब्लड डोनर का वजन करीब 50 किलोग्राम होना चाहिए रक्तदान करने वाला शख्स तंदुरुस्त होना चाहिए। डोनर की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 65 साल होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति, जिसने 3 महीने के भीतर रक्तदान न किया हो। ब्लड डोनर का ब्लड प्रेशर, तापमान और पाल्स रेट सामान्य होनी चाहिए। साथ ही हीमोग्लोबिन लेवल 12.5 होना चाहिए।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026