स्वाद में कुकीज के मजे तो आपने जरूर लिए होंगे। मगर internet cookies का स्वाद कड़वा हो सकता है। आपने सुना होगा कि बिना क्रेडेंशियल साझा किए ही कई लोगों के बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते हैं। यह कमाल internet cookies का ही होता है। जालसाज internet cookies का उपयोग करके सेशन हाईजैक कर लेते हैं।
समझदारी से ऐसे करें internet cookies का प्रबंधन
कुकीज का प्रबंधन समझदारी से करें। समझदारी से इसका प्रबंधन आपकी ऑनलाइन सुरक्षा (online safety) को बढ़ा देता है। इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स को ध्यान से पढ़ें और अपने ब्राउजर (browser) पर जाकर कुकीज का प्रबंधन कर लें ताकि कोई जालसाज आपके ब्राउजर को हैक कर आपके खाते से पैसे ना उड़ा ले।
अपने ब्राउजर में जाकर थर्ड पार्टी कुकीज (third party cookies) को ब्लॉक कर दें। Do not track विकल्प को सक्षम करें। कुकीज को नियमित रूप से डिलीट करें। संवेदनशील साइट पर remember me विकल्प से बचें। कुकीज नियंत्रण के लिए एक्सटेंशन का उपयोग करें। गोपनीयता केंद्रीत एक्सटेंशन (जैसे Cookie AutoDelete, uBlock Origin) कुकी संग्रह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन ब्लॉकर्स थर्ड पार्टी कुकीज को सीमित कर ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। इससे आपक उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटाप आदि पर अनचाहे विज्ञापन कम हो जाते हैं। कुकीज का प्रबंधन इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी हो जाता है। ऑनलाइन की दुनिया में सावधानी ही आपका बचाव है इसलिए कुकीज का प्रबंधन करें और सुरक्षित ब्राउजिंग कर जालसाजों से बचाव करें।
यह भी पढ़ेंः
- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार
- क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या
- Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम
- Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव?
- 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा

