BDS Full Form-बीडीएस का फुल फार्म क्या है जानिए पूरी बात

BDS Full Form

BDS Full Form-बीडीएस भारत का एकमात्र अधिकृत और मान्यता प्राप्त डेंटल कोर्स है। यह पांच साल की स्नातक शिक्षा है जो छात्र को दंत विज्ञान और सर्जरी में प्रवेश करने के लिए सशक्त बनाती है। किसी भी सरकारी, निजा अस्पताल में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के लिए बीडीएस एक आवश्यक कोर्स है। यह जीव विज्ञान के छात्रों द्वारा एमबीबीएस के कोर्स के बाद का सबसे लोकप्रिय पाठयक्रम है।

BDS Full Form Meaning in Hindi

BDS का फुल फार्म बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी है। इसमें छात्र डेंटल हिस्टोलॉजी, ओरल सर्जरी, ओरल पैथोलॉजी, पब्लिक हेल्थ डेटिस्ट्री और आपातकालीन चिकित्सा आदि का अध्ययन करते हैं। वो दंत चिकित्सा अभ्यास में कौशल और शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं। इसमें प्रवेश के लिए नीट योग्यता के साथ 12वी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक का होना आवश्यक है। इसके साथ ही अनिवार्य विषय के रूप में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान का होना जरूरी है।

वर्तमान में पूरे देश में 300 से अधिक डेंटल कॉलेज हैं। अगर सीटों की बात की जाए तो निजी और सरकारी मिलाकर देश भर में 26 हजार सीटें हैं। बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा में शामिल होकर सफल होना जरूरी है। नीट काउंसलिंग सत्र में कुल 3 राउंड होते हैं इसलिए छात्रों को इन सत्रों की तैयारी करना चाहिए। छात्रों को 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के समय इस अंक पर भी गौर किया जाता है।

विज्ञान के क्षेत्र में भी उन्नत ज्ञान का होना जरूरी है। छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कालेजों द्वारा निकली जा रही कट-ऑफ का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सके। बीडीएस करने के बाद सरकारी या निजी अस्पताल और क्लिनिक में प्रैक्टिस किया जा सकता है। इसके अलावा बीडीएस के बाद दंत विज्ञान के क्षेत्र में शोध का काम भी किया जा सकता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें |
10-11-2026