Bank PO-बैंक पीओ की सैलरी से लेकर सारी जानकारी जानिए विस्तार से

Bank PO
👁️ 634 Views

Bank PO-बैंक में पीओ की नौकरी के लिए हर साल लाखों लोग परीक्षा देते हैं। वास्तव में लाखों अभ्यर्थी 12वीं के बाद से ही बैंक पीओ की तैयारी शुरू कर देते हैं। बैंक पीओ यानि प्रोबेशनरी ऑफिसर का पद मैनेजमेंट लेबल का पद है। इसलिए बैंकिंग को अपना कैरियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के बीच बैंक पीओ का क्रेज है। यहां हम बैंक पीओ की सैलरी, जिम्मेदारी और पावर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

Bank PO-क्या होता है बैंक पीओ

बैंक में पीओ ऑफिसर कैडर का पद है। पीओ के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार की नियुक्ति प्रोबेशन के दौरान दो साल तक सहायक मैनेजर के रूप में किया जा सकता है। यह बैंक के लगभग सभी बड़े टास्क पूरे करता है। एक पीओ ब्रांच में पब्लिक रिलेशन अफसर से लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंच सकता है।

एसबीआई बैंक पीओ सैलरी

बैंक पीओ की सैलरी अलग-अलग बैंकों में भिन्न भिन्न है। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में बैंक पीओ की नेट सैलरी 52, 820 रुपये है। बेसिक पे 41960 रुपये है। बैंक में पीओ बनने के लिए किसी भी विषय में स्नात्तक तक की शिक्षा प्राप्त होना चाहिए। इस परीक्षा के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 30 साल है।

पीओ बनने के लिए आईबीपीएस पीओ की परीक्षा पास करनी होती है। यह परीक्षा तीन चरणो में होता है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं। मुख्य परीक्षा में चयनित होने के बाद इंटरव्यू होता है। प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंको की होती है। इसके लिए कुल 1 घंटे का समय निर्धारित होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलता है और गलत के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026