Indian Rail-इस तरह रेल यात्रियों के काम आ रहे हैं आरपीएफ के यह नौ ऑपरेशन

indian rail

Indian Rail-भारतीय रेल में सफर करने वाले रेलवे सुरक्षा बल यानि आरपीएफ(RPF) को अच्छी तरह जानते हैं। रेल यात्रियों(Rail passengers) को विभिन्न तरह की मदद पहुंचाने में आरपीएफ के नौ ऑपरेशन काफी काम आ रहे हैं। ये ऑपरेशन विभिन्न कारणों से परिवार से अलग हुए बच्चों क परिवार तक पहुंचाने से लेकर महिला सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं।

Indian Rail-यह हैं रेल यात्रियों के काम आने वाले ऑपरेशन

आरपीएफ ने मिशन “नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत जनवरी में 549 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ताकि बच्चों की देखभाल और सुरक्षा आवश्यकता पूरी हो सकें। ये बच्चे विभिन्न कारणों से अपने परिवारों से अलग हो गए थे और आरपीएफ ने उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया।

ऑपरेशन “जीवन रक्षा” जनवरी महीने में आरपीएफ की सतर्क और त्वरित कार्रवाई ने 233 यात्रियों की जान बचाई। आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के अंतर्गत जनवरी 2024 में प्लेटफार्मों और रेल पटरियों पर पहियों के नीचे फंसने से बाल-बाल बचे तथा चलती ट्रेनों में उतरते या चढ़ते समय गलती से गिरे यात्रियों की जीवन रक्षा की।

“मेरी सहेली” आरपीएफ ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर “मेरी सहेली” पहल शुरू की है। जनवरी 2024 ने 229 “मेरी सहेली” टीमों ने 13,615 ट्रेनों में अपनी सेवा दी और 4.1 लाख महिला यात्रियों को सुरक्षा आश्वासन प्रदान किया। रेल सुरक्षा बल ने महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सवारी डिब्बों में यात्रा करते पाए गए 7402 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की।

ऑपरेशन “उपलब्ध” आरपीएफ ने दलालों के खिलाफ कार्रवाई में जनवरी 2024 में 379 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और कानून के अनुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त,  आरपीएफ द्वारा भविष्य के लिए आरक्षित किए गए रेलवे टिकटों को जब्त कर लिया। जब्त की गई टिकटों का मूल्य 44.46 लाख रुपये था।

ऑपरेशन “नार्कोस” आरपीएफ ने एक सराहनीय प्रयास में जनवरी 2024 में 76 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 4.13 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थों को जब्त किया। इन अपराधियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सरकारी एजेंसियों को सौंपा गया।आरपीएफ ने रेल मदद पोर्टल और हेल्पलाइन (नंबर 139 के साथ एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली नंबर 112) के माध्यम से सुरक्षा संबंधी यात्री शिकायतों का त्वरित समाधान किया। जनवरी 2024 में 19,738 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, आरपीएफ ने उन्हें हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” आरपीएफ रेल यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों को रोकने और उनका पता लगाने में पुलिस के प्रयासों को पूरा करती है। जनवरी 2024 में आरपीएफ ने यात्रियों के साथ हुए अपराधों में शामिल 225 अपराधियों को गिरफ्तार किया, उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित जीआरपी/पुलिस को सौंप दिया।

“ऑपरेशन संरक्षा”  आरपीएफ ने यात्री सुरक्षा बनाए रखने और रेल सेवाओं की सुरक्षा के दृढ़ प्रयास में जनवरी 2024 में चलती ट्रेनों पर पथराव के खतरनाक कृत्य में शामिल 53 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन सेवा आरपीएफ ने मानवीय दृष्टिकोण के साथ जनवरी 2024 में 227 बुजुर्गों, बीमार या घायल यात्रियों को उनकी रेल यात्रा के दौरान सहायता प्रदान की।

ऑपरेशन सतर्क रेलवे सुरक्षा बल ने जनवरी 2024 में “ऑपरेशन सतर्क” के तहत 30.15 लाख रुपये के अवैध तंबाकू उत्पाद और अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई में 86 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। इन व्यक्तियों को बाद में संबंधित सरकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया था। इसके अलावा 1.53 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 37.18 लाख रुपये का सोना और 11.67 लाख रुपये की चांदी भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026