तेल कंटेनर में हो रही थी हथियारों की तस्करी कैसे देखें वीडियो

👁️ 518 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 पिस्टल औऱ 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी हत्या, हत्या की कोशिश और हमला करने के कई मामलो में आरोपी रहा है। मध्य प्रदेश से हतियार लाकर वह दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। दिल्ली एनसीआर में उसने अब तक 1 हजार से ज्यादा अवैध हथियार बेच डाले हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने सराय काले खां के पास से अब्दुल सलाम नाम के इस आरोपी को 20 आटोमेटिक पिस्टल, 40 मैगजीन औऱ 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।  वह मध्य प्रदेश के विभिन्न जगहों से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था।  गिरफ्तार सलाम ने पूछताछ में बताया है कि मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई का काम वह पिछले दस साल से कर रहा है। इस बार वह रिफाइंड आयल के डिब्बे में छिपाकर हथियार ला रहा था। साल 2010 में एक दूसरे कुख्यात तस्कर के माध्यम से वह इस धंधे में घुसा था। सलाम पहले से ही 10 मामलो में लिप्त रहा है। इन मामलो में हत्या, हत्या की कोशिश जैसे मामले शामिल हैं। मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में उसे आजावन कारावास की सजा मिली थी। इस मामले में वह 2016 से 2018 तक जेल में रहा था। बाद मे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उसे बरी कर दिया और वह जेल से बाहर आया। इसके पहले 2013 में भी वह 22 पिस्टल के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा था।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि पिछले छह साल में वह 1 हजार से ज्यादा हथियार दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर चुका है। वह 10 से 12 हजार  मे एक पिस्टल खरीदा करता था और इसकी बिक्री 25 से 30 हजार में होती थी। हथियार लाने  के लिए बैट्री, कंटेनल आदि का इस्तेमाल किया जाता था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया |
25-03-2026