Ang Phadakna-शरीर के अंगों का फड़कना देता है इतने सारे संकेत

Ang Phadakana
👁️ 539 Views

Ang Phadakna-हम सब के शरीर का कोई अंग अचानक फड़कने लगता है। क्या आप जानते हैं इन अंगों की फड़कना वैसे ही नहीं होता। माना जाता है कि शरीर के अंगों का फड़कना कोई ना कोई संकेत देता है। कई बार यह संकेत शुभ होता है तो कई बार अशुभ संकेत भी देता है। शरीर के किस अंग का फड़कना शुभ और किस अंग का फड़कना अशुभ होता है कैसे इसकी पहचान करें, आइए इस लेख में चर्चा करते हैं।

Ang Phadakna इस तरह करें पहचान

समुद्र शास्त्र में शरीर के अंगों को फड़कने और उनके शुभ अशुभ परिणाम के बारे में विस्तार से बताया गया है। माना जाता है कि पुरुषों का दाहिना और महिलाओं का बायां अंग फड़कना शुभ संकेत देता है। महिला की दाहिनी कोहनी फड़कने पर माना जाता है कि यह लड़ाई झगड़े का संकेत है। इस तरह की स्थिति में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

अगर किसी पुरुष की हथेली फड़क रही हो तो माना जाता है कि यह भविष्य में आने वाली मुसीबत का संकेत देता है। अगर किसी पुरुष के दोनों कंधे फड़क रहे हों तो माना जाता है कि यह किसी के साथ झगड़े या विवाद का संकेत देता है। इसी तरह किसी पुरुष की गर्दन बाईं ओर से फड़क रही हो तो यह आर्थिक संकट का सूचक है।

यदि महिलाओं की नाभि अचानक फड़कने लगे तो यह घर में चोरी, दुर्घटना और बड़ा नुकसान का संकेत देता है। अगर महिलाओं की दाहिनी आंख फड़क रही हो तो लंबी बीमारी का संकेत है। पुरुषों का दाहिना अंग फड़के तो यह किसी खुशखबरी का संकेत देता है। यह काफी शुभ भी होता है। पुरुष की दाईं और महिला की बाईं आंख फड़के तो यह शुभ संकेत होता है।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है https://indiavistar.com किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
18-03-2026