amit jain net worth-रिपोर्ट बताते हैं कि शार्क्स इंडिया के जज अमित जैन की कुल संपत्ति करीब 2980 करोड़ रुपये है। यह बिजनेस बेस्ड रिटलिटी शो शार्क इंडिया के अन्य जजों अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, अमन गुप्ता, नमिता थापर और पियूष बंसल की कुल संपत्ति को मिला दिया जाए तो उससे ज्यादा हैं। यानि इस रियलिटी शो के सर्वाधिक अमीर जज अमित जैन हैं। यहां उनकी संपत्ति की डिटेल जानकारी जानेंगे।
amit jain net worth Hindi
अमित जैन की दो पापुलर साइटस हैं। उनकी ये साइट दुनिया भर में मशहूर हैं। वह आईआईटी के छात्र रहे हैं। 2007 में उन्होंने आईटी कंपनी GirnarSoft अपने भाई के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कार देखो डॉट कॉम (http://cardekho.com) और इंश्योरेंस देखो डॉट कॉम(http://insurancedekho.com) जैसे ब्रांड्स को क्रिएट किया। वह इन दोनों कंपनियों के मालिक हैं।
अमित जैन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी की और आईआईटी दिल्ली से बीटेक की शिक्षा पूरी की। उनके परिवार में पत्नी पिहू जैन और बच्चे हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी ज्वाइन की थी। साल 2006 में वह नौकरी छोड़कर घर आ गए थे। नौकरी छोड़ने का कारण पिता की खराब तबियत थी।
उस समय उनके भाई अनुराग जैन भी नौकरी छोड़कर जयपुर आ गए थे। दोनो भाई मिलकर पिताजी का ध्यान रखते थे। यहां से उन्होंने गैराज में कंपनी खोली थी। यह उनका पहला स्टार्ट अप था। 2008 में ऑटो एक्सपो से उन्हें कार देखो डॉट कॉम का आइडिया आया था। साल 2015 में उनकी कंपनी ने जो रफ्तार पकड़ना शुरू किया उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
यह भी पढ़ें-
- जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम
- बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा
- जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर
- बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा
- operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा












