Aishwarya Rai-ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में इतनी सारी बातें आप नहीं जानते होंगे, अभी जानिए

aishwarya rai

Aishwarya Rai-ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी दमदार अदाकारी से दुनिया भर में लोहा मनवाया। दुनिया उनकी खूबसूरती की भी दिवानी है। सिर्फ हिंदी हीं क्यों साउथ फिल्म उद्योग में भी उनकी अदाकारी का लोहा माना जाता है। हिंदी सिनेमा को तो उन्होंने कई हिट फिल्में अपने दम पर दी हैं। शादी के बाद बेशक उन्होंने कम फिल्में कीं लेकिन जो कीं वो सभी दमदार थीं। आप सभी जानते हैं कि उन्हें विश्व सुंदरी के रूप में भी जाना जाता है। उनकी शादी अभिषेक बच्चन से हुई। आइए जानते हैं इस खास अभिनेत्री के बारे में कुछ और बातें।

Aishwarya Rai details in Hindi

साल 1997 में फिल्म इरुवर से कैरियर की शुरूआत करने वाली ऐश्वर्या ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी अदाकारी की बदौलत उन्होंने जहां करोड़ो फैंस कमाए वहीं अच्छी खासी संपत्ति भी कमाई। बताते हैं कि ऐश्वर्या का दुबई में एक आलीशान मकान है। जुमेराह गोल्फ एस्टेट के सैंक्चुअरी फॉल्स में स्थित उनके बंगले की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास मुंबई के बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स में 5 बीएचके लक्जरी अपार्टमेंट है, साल 2015 में खरीदे गए इस फ्लैट की कीमत 21 करोड़ बताई जाती है।

मुंबई के वर्ली में भी ऐश्वर्या के पास एक लग्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 41 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स बताते हैं कि वो एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रु की फीस लेती हैं। वैसे विज्ञापनों से ही उनकी साल भर की कमाई 80-90 करोड़ रुपये है। उनके पास शानदार कार कलेक्शन भी है। इस कलेक्शन में उनके पास रोल्स रॉयस घोष्ट, मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी महंगी कारें मौजूद हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन बिजनेस वूमन भी हैं। एनवारमेंट इंटेलीजेंस की एक स्टार्ट अप में उन्होंने 1 करोड़ रुपये का निवेश किया है। लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर होने के कारण भी उनकी अच्छी कमाई होती है। कहते हैं कि किसी भी ब्रांड के एंड्रोसमेंट शूट के लिए एक दिन की वह करोड़ो रुपये फीस चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026