सपने में बंदर देखना खास संकेत देता है। सपने में कई बार हम बंदर देखते हैं। कई बार सपने में अकेला बंदर दिखाई देता है तो कई बार हम बंदर को भागते हुए देखते हैं। हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का स्वरूप माना गया है। सपने में बंदर को भागते देखना इसीलिए आमतौर पर शुभ माना गया है। सपने में बंदर देखना क्या कुछ संकेत देता है आइए जानते हैं।
सपने में बंदर को भागते हुए देखना-क्या है मतलब
सपने में बंदर देखने का मतलब यह भी कहा जाता है कि आपके जीवन में जल्द ही बदलाव आने वाला है। कहा जाता है कि इस तरह के सपने का मतलब है कि हनुमान जी की कृपा आप पर बनी हुई है। सपने में बंदरों का झुंड देखने का मतलब है कि आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। जल्द ही आपको मिलने वाले धन लाभ का संयोग का भी ये सूचक होता है। परिवार में खुशहाली का माहौल होगा।
जरुर पढ़ेंः Sapne me tiger dekhna-सपने में टाइगर देखने का मतलब ये होता है जान लीजिए फायदे में रहेंगे
सपने में यदि बंदर आपको खुश दिख रहा है या मस्ती करता हुआ दिख रहा है तो यह शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि इसका अर्थ ये है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा यह इस बात का भी सूचक है कि किसी से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी पुराने साथी संबंध ठीक होने का लाभ भी मिल सकता है। सपने में बंदर को खाते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है।
सपने में अगर बंदर गुस्से में दिखाई दे तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ ये है कि आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा सपना जीवन में आने वाली परेशानी का भी सूचक होता है। यदि सपने में आपको बंदर काटते हुए दिखे तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना भविष्य में लगने वाली चोट या दिक्कत का संकेत दे रहा होता है।
अस्वीकरण-यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ेंः
- हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी?
- Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह
- CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा
- Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर
- साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही





