साईं बाबा फेम सुधीर दलवी की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

सुधीर दलवी स्वास्थ्य अपडेट

टीवी सीरियल ‘शिरडी के साईं बाबा’ से पॉपुलर हुए सुधीर दलवी की हालत इस वक्त बेहद नाजुक है। एक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन अब उनके परिवार वालों के पास एक्टर के इलाज के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में उन्होंने सुधीर के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

सुधीर दलवी स्वास्थय अपडेट की ऐसे मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि ‘शिरडी के साईं बाबा’ फेम एक्टर सुधीर दलवी की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें 8 अक्टूबर को ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।वायरल भयानी की रिपोर्ट में मूवी टॉकीज का हवाला देते हुए बताया गया कि एक्टर सेप्सिस नाम के जानलेवा इंफेक्शन से जंग लड़ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के इलाज में अब तक 10 लाख रुपए का खर्चा हो चुका है और आगे के इलाज के लिए सुधीर की फैमिली के पास पैसे नही हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से 15 लाख रुपए के आर्थिक मदद की अपील की है। परिवार ने बैंक डिटेल्स शेयर करते हुए उनके फैंस और फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

जरुर पढ़ेंः बॉलीवुड के रहस्यमयी सितारे: जिनकी निजी जिंदगी आज भी है एक रहस्य

बता दें, सुधीर दलवी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। वो अपने करियर में कई फेमस फिल्मों और हिट टीवी शोज में नजर आ चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें 1977 में मनोज कुमार की ‘शिरडी के साईं बाबा’ शो से मिली। इसके अलावा, सुधीर को रामायण में गुरु वशिष्ठ के रोल में देखा गया था।

इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘विष्णु पुराण’ में ब्रह्मा और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी के ससुर गोवर्धन वीरानी का भी किरदार निभाया है। अपने करियर में वह अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

Latest post:

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
02-10-2026